भाजपा के स्थापना दिवस को लेकर बनी कार्य योजना

भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के संबंध में जिला योजना की बैठक हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय महामंत्री...

Apr 1, 2026 - 10:24
Apr 1, 2026 - 10:25
 0  3
भाजपा के स्थापना दिवस को लेकर बनी कार्य योजना

चित्रकूट। भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के संबंध में जिला योजना की बैठक हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय महामंत्री राज्य महिला आयोग सदस्य पूनम द्विवेदी व जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य, पूर्व राज्य मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय मौजूद रहे।

क्षेत्रीय महामंत्री पूनम द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का स्थापना दिवस हर वर्ष उत्साह के साथ मनाया जाता है और कार्यकर्ता ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प के साथ कार्यक्रमों में भाग लेते हैं। 5 से 7 अप्रैल तक कार्यालयों में सजावट और कार्यक्रम निर्णय लिया गया कि 5, 6 और 7 अप्रैल को जिला और मंडल कार्यालयों को सजाया जाएगा। 6 अप्रैल को पार्टी का ध्वज फहराया जाएगा। इसके साथ ही कार्यालयों में कार्यक्रम आयोजित कर पार्टी की विकास यात्रा पर चर्चा की जाएगी और मिष्ठान वितरण होगा। कार्यक्रम के दौरान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि भी अर्पित की जाएगी। 8 और 9 अप्रैल को विधानसभा स्तर पर सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन आयोजित होगा। इसमें तीन वक्ता अलग-अलग विषयों पर अपने विचार रखेंगे। इन विषयों में संगठन विस्तार, चुनावी सफलता में जनसमर्थन, भाजपा की राजनीति में बदलाव, सेवा भाव और अंत्योदय की अवधारणा शामिल हैं। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के कार्यों और राज्य सरकार की उपलब्धियों पर भी चर्चा की जाएगी।

7 से 12 अप्रैल के बीच वार्ड स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता भाग लेंगे। कार्यक्रमों में सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता अभियान, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान, बुद्धिजीवियों और गणमान्य लोगों से संपर्क तथा केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं पर चर्चा शामिल होगी। लाभार्थियों से संपर्क अभियान भी चलाया जाएगा। जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य ने कहा कि पार्टी कार्यालय में सजावट फूल द्वारा लाइटिंग रंगोली द्वारा 6 अप्रैल को पार्टी कार्यालय पर पार्टी का ध्वज फहराया जाएगा। जिला स्तरीय सक्रिय कार्यकर्ताओं का कार्यकर्ताओं सम्मेलन एवं ग्राम बस्ती में संपर्क अभियान करना है। पार्षद से लेकर पार्टी पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों का कार्यक्रम प्रत्येक ग्राम व बस्ती में संपर्क अभियान करना है। सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर कार्यक्रम  प्रचार प्रसार किए जाए। यह कार्यक्रम 5 से 12 अप्रैल तक जिले मंडल बूथ स्तर पर कार्यक्रम होंगे। इस मौके पर पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे, दिनेश तिवारी, आनंद त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख गुलाब पटेल, जिला महामंत्री अश्वनी अवस्थी, अंजू वर्मा, विपुल प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी अर्पित जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष श्रवण पटेल, पुष्पराज सिंह, माया प्रजापति, सुशीला देवी, शंकर दयाल निषाद, मनोज तिवारी, रवि गुप्ता, सुशील द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0