थाने का एएसपी ने किया निरीक्षण
अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह ने थाना बहिलपुरवा का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान थाना परिसर...

चित्रकूट। अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह ने थाना बहिलपुरवा का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान थाना परिसर, महिला हेल्प डेस्क, थाना कार्यालय, मालखाना व हवालात का निरीक्षण कर आवश्यक सुधार के लिए सम्बन्धित को दिशा निर्देश दिये। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक बहिलपुरवा आशुतोष तिवारी आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?






