पुलिस पेंशनर्स की एएसपी ने सुनी समस्याएं, लिए गए सुझाव

अपर एसपी पीयूषकान्त राय की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय स्थित राघव प्रेक्षागार में पुलिस पेंशनर्स की बैठक हुई...

Sep 15, 2026 - 12:25
Sep 15, 2026 - 12:27
 0  2
पुलिस पेंशनर्स की एएसपी ने सुनी समस्याएं, लिए गए सुझाव

चित्रकूट। अपर एसपी पीयूषकान्त राय की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय स्थित राघव प्रेक्षागार में पुलिस पेंशनर्स की बैठक हुई।

यह भी पढ़े : चित्रकूट में संदिग्ध विस्फोट से मचा हड़कंप, मौके पर मिले मानव अंग

बैठक के दौरान एएसपी ने पुलिस पेंशनर्स से संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं, सुझावों एवं अपेक्षाओं पर चर्चा की। उन्होंने पेंशनर्स के अनुभव एवं ज्ञान की सराहना करते हुए समाज में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा पुलिस विभाग को आवश्यक सहयोग प्रदान करने का आह्वान किया। इस अवसर पर पुलिस पेंशनर्स को विभिन्न स्वास्थ्य बीमा योजनाओं, कानूनी सहायता एवं शिकायत निवारण तंत्र से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। बैठक में उपस्थित पेंशनर्स को अपनी समस्याएं, सुझाव एवं अनुभव साझा करने का अवसर दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक संज्ञान में लेते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार शीघ्र निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक के माध्यम से पुलिस पेंशनर्स एवं पुलिस विभाग के मध्य आपसी संवाद, समन्वय एवं सहयोग को और अधिक सुदृढ़ बनाने का प्रयास किया गया। ताकि पेंशनर्स की समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के साथ उनके अनुभवों एवं सुझावों का लाभ पुलिस विभाग एवं समाज को प्राप्त हो सके। साथ ही बढ़ते साइबर अपराध से सावधान रहने के लिए बताया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0