एएसपी ने पुलिस भर्ती परीक्षा का लिया जायजा
उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा को शुचितापूर्ण एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने जाने के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक ने जनपद...
चित्रकूट। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा को शुचितापूर्ण एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने जाने के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक ने जनपद के परीक्षा केन्द्र चित्रकूट इण्टर कॉलेज का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
अपर पुलिस अधीक्षक पीयूषकान्त राय ने उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा को शुचितापूर्ण एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने जाने के दृष्टिगत जनपद के परीक्षा केन्द्र चित्रकूट इण्टर कॉलेज कर्वी का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। भ्रमण के दौरान परीक्षा केन्द्र पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों के प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, कक्षों की व्यवस्था तथा पुलिस बल की तैनाती का जायजा लिया गया। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस प्रशासन द्वारा परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए समुचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
