दीपावली मेले की तैयारियों को लेकर एडीएम ने की समीक्षा

दीपावली मेले की तैयारियों के संबंध में एडीएम नमामि गंगे स्वप्निल कुमार यादव एवं एडीएम न्यायिक डॉ. कंचन द्वारा समीक्षा बैठक की गई...

Oct 29, 2026 - 10:20
Oct 29, 2026 - 10:20
 0  2
दीपावली मेले की तैयारियों को लेकर एडीएम ने की समीक्षा

अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्वहन करने के दिए निर्देश

चित्रकूट। दीपावली मेले की तैयारियों के संबंध में एडीएम नमामि गंगे स्वप्निल कुमार यादव एवं एडीएम न्यायिक डॉ. कंचन द्वारा समीक्षा बैठक की गई। बैठक में मेले से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं एवं कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

बैठक में अपर जिलाधिकारियों ने निर्देशित किया कि मेले के आयोजन के लिए विभिन्न विभागों को जो दायित्व सौंपे गए हैं उनका अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए। सभी संबंधित अधिकारी अपने विभाग से संबंधित कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराएं। साथ ही कार्यों में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करते हुए आपसी समन्वय के साथ व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाया जाए। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद कर्वी को विशेष रूप से निर्देशित किया कि रामघाट क्षेत्र में साफ सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मेले के दौरान श्रद्धालुओं एवं आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा संबंधित कार्यों की नियमित निगरानी की जाए। एडीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि दिवाली मेले के सफल, सुव्यवस्थित एवं सुचारु आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0