वैशाख अमावस्या मेले पर उमड़ा आस्था का सैलाब
अमावस्या पर्व पर धर्मनगरी में श्रद्धा का जनसैलाब उमड़ा। तड़के से ही देश के कोने-कोने से आए श्रद्धालुओं ने पतित पावनी माँ मंदाकिनी नदी के...
तेज धूप भी नहीं डिगा सकी आस्था, मंदाकिनी नदी में लगाई आस्था की डुबकी
चित्रकूट। अमावस्या पर्व पर धर्मनगरी में श्रद्धा का जनसैलाब उमड़ा। तड़के से ही देश के कोने-कोने से आए श्रद्धालुओं ने पतित पावनी माँ मंदाकिनी नदी के विभिन्न घाटों पर पवित्र स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। स्नान के पश्चात भक्तों ने भगवान कामतानाथ के दर्शन पूजन किए और जयकारों के साथ पांच कोसीय परिक्रमा की। प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और पूरे मेला क्षेत्र में सीसीटीवी व पुलिस बल के जरिए कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
