पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किश्त जारी
भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुक्रवार को...
जिले के 1,22,948 कृषकों के बैंक खातों में 24 करोड़ 58 लाख 96 हजार की धनराशि हस्तांतरित
चित्रकूट। भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुक्रवार को प्रातः 10 बजे बनासकांठा गुजरात से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त का हस्तांतरण किया गया। इस अवसर पर देश के 9.34 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में 18,680 करोड़ से अधिक की सम्मान राशि हस्तांतरित की गई। साथ ही कृषि अवसंरचना कोष के अंतर्गत विकसित 521 इकाइयों को राष्ट्र को समर्पित किया गया तथा 12 हॉर्टिकल्चर क्लस्टर्स का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान देखा एवं सुना गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक चित्रकूट-बांदा के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख पहाड़ी सुशील द्विवेदी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी डीपी पाल ने की। इस अवसर पर कृषि उपनिदेशक जीतलाल गुप्ता, भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ. आलोक पाण्डेय, शिवाकांत द्विवेदी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं किसान उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त के अंतर्गत जनपद चित्रकूट के कुल 1,22,948 पात्र कृषक लाभार्थियों के बैंक खातों में दो हजार रुपए प्रति लाभार्थी की दर से कुल 24 करोड़ 58 लाख 96 हजार की धनराशि हस्तांतरित की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। केंद्र सरकार द्वारा किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि किसानों की आय में वृद्धि तथा कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। कार्यक्रम के अंत में सीडीओ ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
