20 टीमें 22 अगस्त ने पशुओं का करेंगी टीकाकरण
पशुपालन विभाग जिले में कुल 328 ग्राम पंचायतों में राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम अन्तर्गत गोवंशीय एवं महिषवंशीय पशुओं को खुरपका...
डीएम ने टीमो को दिखाई हरी झंडी
चित्रकूट। पशुपालन विभाग जिले में कुल 328 ग्राम पंचायतों में राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम अन्तर्गत गोवंशीय एवं महिषवंशीय पशुओं को खुरपका, मुंहपका रोग से बचाव के लिए एफएमडी टीकाकरण अभियान के आठवां चरण के लिए 20 टीमें तैयार की गयी है जो 22 अगस्त से 8 सितम्बर तक पूर्ण कर लिया जायेगा। जनपद में कुल 45 दिनों में टीकाकरण पशुपालक के घर-घर जाकर पूरे जनपद में लगाया जायेगा। जनपद के सभी तहसीलों, ब्लाकों नगर पंचायतों, ग्राम पंचायतों एवं नगर पालिका आदि में निःशुल्क एफएमडी टीकाकरण किया जायेगा। प्रत्येक टीम का नेतृत्व उप मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, पशुचिकित्साधिकारी द्वारा किया जायेगा। जिसके नेतृत्व में पशुधन प्रसार अधिकारी, पशुमित्र, मैत्री एवं वैक्सीनेटर आदि द्वारा निःशुल्क टीकाकरण किया जायेगा। जनपद के सभी पशु पालकों से अपील किया कि अपने सभी गोवंशीय एवं महिषवंशीय पशुओं में निःशुल्क एफएमडी टीकाकरण अवश्य करायें। ताकि खुरपका, मुँहपका रोग से पशु सुरक्षित रहे। टीकाकरण के अभियान में 3,93,200 पशुओ का टीकाकरण किया जायेगा।
इसी क्रम में डीएम पुलकित गर्ग ने खुरपका, मुहपका रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत लगी हुई वैक्सीन लगाने वाली टीमो को हरी झंडी दिखाकर कलेक्ट्रेट परिसर से रवाना किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डीपी पाल, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ जितेंद्र सिंह, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी मनोहर लाल वर्द्धन मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
