संस्थापक स्व गोपाल कृष्ण करवरिया की मनाई गई 16वीं पुण्यतिथि
राष्ट्रीय रामायण मेला के संस्थापक और अपने जीवन काल में दशकों तक नगर पालिका के अध्यक्ष रहे स्व गोपाल कृष्ण करवरिया की 16वीं पुण्यतिथि...
चित्रकूट। राष्ट्रीय रामायण मेला के संस्थापक और अपने जीवन काल में दशकों तक नगर पालिका के अध्यक्ष रहे स्व गोपाल कृष्ण करवरिया की 16वीं पुण्यतिथि रामायण मेला परिसर में बनाई गई। रामायण मेला परिसर में स्थापित की गई उनकी मूर्ति का पूजन अर्चन किया गया। जिले भर के प्रतिष्ठित नागरिकों, राजनीतिक पार्टियों के जनप्रतिनिधियों एवं सदस्यों सहित चित्रकूट के प्रमुख अखाड़ों के साधु संत कार्यक्रम में उपस्थित रहे। पुण्यतिथि पर लोगों ने स्व गोपाल कृष्ण करवरिया के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें युग दृष्टा और चित्रकूट में आध्यात्मिक चेतना जगाने वाला महामना बताया।
पुष्पांजलि के पश्चात आयोजित श्रद्धांजलि सभा के बाद स्व. गोपाल कृष्ण करवरिया के सुभचिंतकों ने अपने विचार व्यक्त किये। रामायण मेला के कार्यकारी अध्यक्ष प्रशांत करवरिया व समिति के पदाधिकारियों ने आगंतुको को माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यकारी अध्यक्ष ने सभी आये हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा, पूर्व मंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय, नगर पालिका अध्यक्ष नरेन्द्र गुप्ता, ब्लाक प्रमुख पहाड़ी सुशील द्विवेदी, डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, प्रद्युम्न कुमार दुबे, राजाबाबू पांडेय, मनेाज मोहन गर्ग, अभय महाजन, भरत पाठक, चंद्र प्रकाश खरे, संतोष मिश्रा, संत मदन गोपाल दास, विपिन बिराट, सद्गुरु सेवा संघ के ट्रस्ट्री ईलेश जैन, जगदीश गौतम आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रामलाल द्विवेदी ने किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
