शैक्षिक भ्रमण के लिए रवाना किए गए सौ छात्र-छात्राएं
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बीके शर्मा के आदेशानुसार विकासखण्ड स्तरीय राष्ट्रीय आविष्कार अभियान क्विज प्रतियोगिता के टॉप...
चित्रकूट। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बीके शर्मा के आदेशानुसार विकासखण्ड स्तरीय राष्ट्रीय आविष्कार अभियान क्विज प्रतियोगिता के टॉप 100 प्रतिभागी बालक-बालिकाओं का शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम को उप जिलाधिकारी राजापुर फूलचंद्र यादव ने हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता खण्ड शिक्षा अधिकारी पहाड़ी राजेश कुमार ने की।
एआरपी विज्ञान आलोक कुमार साहू ने बताया कि राष्ट्रीय आविष्कार अभियान विज्ञान क्विज प्रतियोगिता की परीक्षा 20 दिसम्बर 2025 को स्व. रघुवीर प्रसाद कन्या इण्टर कॉलेज पहाड़ी में हुई थी इस परीक्षा में ब्लॉक संसाधन केन्द्र पहाड़ी के लगभग 78 कम्पोजिट, उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। जिसमे 100 प्रतिभागी छात्र-छात्राओ को शैक्षिक भ्रमण के लिए प्रयागराज मे म्यूजियम, तारा मण्डल, आनन्द भवन, चन्द्र शेखर पार्क का भ्रमण कराया गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी पहाड़ी राजेश कुमार ने बताया कि सभी छात्र-छात्राओ के भ्रमण मे जाने के लिए दो बस की व्यवस्था है एक बस बीआरसी पहाड़ी और दूसरी बस सरधुआ के अर्की मोड मे लगाई गई है। दोनो बसों मे सात शिक्षक व दो शिक्षिकाओ की ड्यूटी लगाई गई है। दो बसों मे एक-एक एआरपी को प्रभारी बनाया गया है। सभी छात्रों के अभिभावकों से सहमति पत्र लिया गया है। इस शैक्षिक भ्रमण मे एआरपी विज्ञान आलोक कुमार साहू, एआरपी गणित सन्तोष कुमार सिंह, ब्लाक व्यायाम शिक्षक पहाड़ी रामनारायण साहू, शिक्षक सुरेन्द्र सिंह, मनोज कुमार द्विवेदी, प्रमोद कुमार शुक्ला, कमलेश कुमार गुप्ता, विक्रम सिंह, अभिषेक सिंह चौहान, शिक्षिकाऐ रंजना सिंह एवं रश्मी सिंह सहित छात्र-छात्राओ मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
