व्यापारी सेना का गठन करेगा व्यापार मंडल, भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ करेंगे आंदोलन : लोकेश
सरकार द्वारा जीएसटी के रजिस्ट्रेशन के समय व्यापारी से संबंधित सभी दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड करवाएं ..

व्यापारी सेना का गठन करेगा व्यापार मंडल, भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ करेंगे आंदोलन : लोकेश
झांसी,
सरकार द्वारा जीएसटी के रजिस्ट्रेशन के समय व्यापारी से संबंधित सभी दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड करवाएं जाते हैं, जिसकी एक फिजिकल सत्यापन की जिम्मेदारी जीएसटी अधिकारी की होती है। परंतु जीएसटी पोर्टल के फेलियर वह भ्रष्ट अधिकारियों की साजिश से बनी चंद बोगस क्या घर पर पूरे व्यापारी जगत को सर्वे छापे के नाम पर अपमानित किया जा रहा है। जिसे व्यापार मंडल बर्दाश्त नहीं करेगा और शीघ्र ही भ्रष्ट अधिकारियों को बेनकाब करने के लिए व्यापार मंडल द्वारा हल्ला बोल अभियान चलाया जाएगा।
यह बात उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश कुमार अग्रवाल ने झांसी आगमन पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि भ्रष्ट अधिकारियों को बेनकाब करने व सबक सिखाने का काम व्यापार मंडल करेगा। फूड एक्ट में आ रही कठिनाइयों के लिए एक ज्ञापन 20 जून को संपूर्ण उत्तर प्रदेश से केंद्र सरकार को भेजा जाएगा, जिसमें व्यापारी समस्याओं को समाप्त करने की मांग की जाएगी। मल्टीनेशनल कंपनी वह कॉरर्पोरेट घरानों के सीलबंद माल में व्यापारियों को अपराधी घोषित करना बंद नहीं हुआ तो सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- शिवरंजनी तिवारी ’प्राणनाथ‘ से नही कह सकी मन की बात,बागेश्वर बाबा से बिना मिले लौटना पडा
उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री इन्वेस्टर मीट कर कर प्रदेश में व्यापार को बढ़ाने की बात करते हैं, वहीं बिजली विभाग के अधिकारी 50 किलो वाट तक के औद्योगिक कनेक्शन पर ट्रांसफार्मर के पैसे व्यापारी से लाखों रुपये चार्ज करने का काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री से समय लेकर यह विषय उनके सम्मुख रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि ऐसे आदेश को वापस कराने का काम व्यापार मंडल करेगा।
उन्होंने बताया कि झांसी में सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर व्यापार मंडल की सभी इकाइयों को दुरुस्त करने का काम किया जाएगा तथा सितंबर माह में एक भव्य विशाल व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
इस दौरान राघव वर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष, संजय अग्रवाल प्रदेश उपाध्यक्ष, नीरज स्वामी, दीपक वशिष्ठ बुंदेलखण्ड वरिष्ठ महामंत्री संजीव अग्रवाल बुंदेलखंड संयोजक पवन गुप्ता मंडल वरिष्ठ महामंत्री कुणाल सिंगल मंडल अध्यक्ष अंजली दत्ता जिला अध्यक्ष महिला श्रुति चड्डा महामंत्री महिला हैप्पी चावला संयोजक जिला मोहम्मद वसीम कुरेशी महामंत्री अनिल अग्रवाल जिला कोषाध्यक्ष अंकुर जैन जिला ऑडिटर नितेश अग्रवाल महेंद्र बिजौली विवेक यादव अमित साहू यादव नवीन यादव मौजूद रहे।
हिस
What's Your Reaction?






