झमाझम बारिश की कामना को लेकर बुंदेली सेना ने किया जलाभिषेक

जिले में झमाझम बारिश की कामना को लेकर बुंदेली सेना ने 108 घड़े मंदाकिनी नदी के जल से भोलेनाथ का अभिषेक किया...

Jul 20, 2024 - 00:21
Jul 20, 2024 - 00:24
 0  5
झमाझम बारिश की कामना को लेकर बुंदेली सेना ने किया जलाभिषेक

चित्रकूट। जिले में झमाझम बारिश की कामना को लेकर बुंदेली सेना ने 108 घड़े मंदाकिनी नदी के जल से भोलेनाथ का अभिषेक किया। हर हर महादेव के जयकारों के बीच जल चढ़ाया गया और भोलेनाथ से जोरदार बारिश की कामना की गई।

यह भी पढ़े : सीएम डैशबोर्ड के विकास व निर्माण कार्यों की डीएम ने की समीक्षा

बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि पिछले करीब एक दशक से बारिश की कामना को लेकर भोलेनाथ का अभिषेक प्रतिवर्ष किया जाता है। किसान हलाकान हैं। धान की फसल प्रभावित हो रही है। प्रदेश के विभिन्न भू भागों में बाढ़ के हालात हैं और जिले में अन्नदाता को जोरदार बारिश की प्रतीक्षा है। इसी को देखते हुए पुलघाट कर्वी स्थित शिव मंदिर में 108 घड़े मंदाकिनी नदी के जल से महादेव का अभिषेक किया गया है। जलाभिषेक के बाद सामूहिक रूप से झमाझम बारिश की कामना की गई।

यह भी पढ़े : विद्युत समस्या को लेकर ग्रामीणों के साथ धरने में बैठे सदर विधायक

बारिश की कामना को लेकर ही अब राजाधिराज मत्तगजेंद्रनाथ सरकार की पूजा अर्चना की जाएगी। यह परम्परा भी दशकों पुरानी है। मंदिर ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप दास और पुजारी विपिन बिहारी महराज से इस संबंध में बातचीत के बाद रविवार गुरु पूर्णिमा पर पूजा की तैयारी की है। जलाभिषेक में कर्वी माफी प्रधान बद्री सिंह पटेल, गोवर्धन प्रजापति, अशोक पटेल, धीरज रैकवार, गोपाल कृष्ण यादव, बद्री प्रसाद, विष्णु सिंह पटेल आदि भक्त मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0