धर्मनगरी में अमावस्या पर्व पर उमड़े आस्थावान

अगहन मास की अमावस्या पर्व में करीब दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी नदी में स्नान कर भगवान कामदनाथ...

Dec 13, 2023 - 04:46
Dec 13, 2023 - 04:50
 0  14
धर्मनगरी में अमावस्या पर्व पर उमड़े आस्थावान

रामघाट मंदाकिनी नदी में डुबकी लगा कामदगिरि की लगाई परिक्रमा

चित्रकूट। अगहन मास की अमावस्या पर्व में करीब दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी नदी में स्नान कर भगवान कामदनाथ के दर्शन कर कामदगिरि की परिक्रमा लगाई। धर्मनगरी के तीर्थ क्षेत्रों के मंदिरों में दर्शन किये।

यह भी पढ़े : क्षेत्राधिकारी नगर ने बनाई ग्राम सुरक्षा समिति

अमावस्या पर्व में श्रद्धालु सुबह से ही बड़ी संख्या में रामघाट पहुंचे। मंदाकिनी नदी में स्नान किया। भगवान कामदनाथ के दर्शन कर रबी की फसल में अच्छी पैदावार होने की कामना की। कामतानाथ के दरबार में मत्था टेक कामदगिरि की परिकमा लगाई। धर्मनगरी क्षेत्र के जानकीकुंड, गुप्त गोदावरी, सती अनुसूइया आश्रम, भरतकूप तीर्थ स्थान के दर्शन किये। रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड में श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ देखी गई। ट्रेन के इंतजार में श्रद्धालु प्लेटफार्म पर ही सोते रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए सेेक्टर मजिस्टेªट, जोनल मजिस्ट्रेट ड्यूटी में तैनात रहे। सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी गई। श्रद्धालुओं को नदी में डूबने से बचाने के लिए गोताखोर व नाव लगाई गई। मेला क्षेत्र में एडीएम वंदिता श्रीवास्तव, अपर एसपी चक्रपाणि त्रिपाठी, सहायक आयुक्त स्टांप श्याम सुंदर यादव, नगर सीओ हर्ष पांडेय, जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया, खनिज अधिकारी सुधाकर सिंह अधिकारी मेला क्षेत्र में लगे रहे।

यह भी पढ़े : प्रवासी भारतीयों के ऑटो रिक्शा रवाना

एमपी क्षेत्र में भी सुरक्षा व्यवस्था के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगी रही। ठंड को देखते हुए नगर पालिका ने रोडवेज बस स्टैंड सहित अन्य स्थानों पर अस्थयी रैन बसेरा श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए बनाए। अलाव न जलाने से श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। कुछ इसी प्रकार रेलवे स्टेशन का भी हाल रहा। श्रद्धालुओं के लिए अतिरिक्त कोई इंतजाम नहीं किये गए।

यह भी पढ़े : जिला कारागार में बंदियों की हुई हेपेटाइटिस, टीवी, एड्स जांच

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0