विदुषी कायस्थ महिला समूह का गठन, समाजसेवा और सांस्कृतिक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा

“एक श्रेष्ठ विचार ही समाज में क्रांति लाता है”—इसी विचार के साथ कायस्थ समाज की महिलाओं को एकजुट कर समाजसेवा, सामाजिक जागरूकता...

Aug 10, 2026 - 14:04
Aug 10, 2026 - 14:06
 0  14
विदुषी कायस्थ महिला समूह का गठन, समाजसेवा और सांस्कृतिक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा

बांदा में महिलाओं ने जरूरतमंदों की सहायता और सामाजिक जागरूकता के लिए मिलकर कार्य करने का लिया संकल्प

बांदा। “एक श्रेष्ठ विचार ही समाज में क्रांति लाता है”—इसी विचार के साथ कायस्थ समाज की महिलाओं को एकजुट कर समाजसेवा, सामाजिक जागरूकता और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘विदुषी कायस्थ महिला समूह’ का गठन किया गया।

इसी क्रम में सारंग होटल में श्रीमती नीता खरे की अध्यक्षता में समूह की बैठक आयोजित हुई। कार्यक्रम में श्रीमती मृदुला सिन्हा, आर्य कन्या की पूर्व प्रधानाचार्य एवं समूह की संरक्षिका तथा श्रीमती श्रद्धा निगम, नाटक कला केंद्र के मार्गदर्शन में महिलाओं ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों पर चर्चा की।

बैठक में साधना निगम, साधना श्रीवास्तव, रंजना श्रीवास्तव, सुहासिनी श्रीवास्तव, कौमुदी श्रीवास्तव, सौम्या सक्सेना, अभिलाषा निगम, निधि श्रीवास्तव, शिल्पी श्रीवास्तव और प्रियंका निगम सहित 20 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

महिलाओं ने समाज के जरूरतमंद एवं वंचित वर्ग की सहायता, सामाजिक जागरूकता, सांस्कृतिक गतिविधियों और महिला सहभागिता को बढ़ाने की दिशा में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। साथ ही समूह का विस्तार कर अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ने और नियमित सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने पर सहमति बनी।

समूह का उद्देश्य महिलाओं को केवल एक मंच पर एकत्र करना नहीं, बल्कि महिला शक्ति को समाजसेवा और सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन का माध्यम बनाना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0