बांदाःतीन सहेलियों के साथ सरेआम छेड़खानी, किसी ने सलवार घसीटा किसी ने दुपट्टा छीना

छात्राओं व महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा तमाम कदम उठाए गए हैं। पुलिस भी लगातार महिलाओं को जागरुक कर रही है। इसके बाद भी राह चलती महिलाओं या लड़कियों के ...

Nov 11, 2023 - 08:40
Nov 11, 2023 - 08:47
 0  5
बांदाःतीन सहेलियों के साथ सरेआम छेड़खानी, किसी ने सलवार घसीटा किसी ने दुपट्टा छीना

 छात्राओं व महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा तमाम कदम उठाए गए हैं। पुलिस भी लगातार महिलाओं को जागरुक कर रही है। इसके बाद भी राह चलती महिलाओं या लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शनिवार को तब हद हो गई,, जब सारे बाजार सब्जी खरीद रही तीन सहेलियों के साथ तीन शोहदों ने छेड़खानी शुरू कर दी। किसी ने सलवार घसीटा तो किसी ने दुपट्टा छीन कर गंदी हरकत की। विरोध करने पर मारपीट पर आमादा हो गए। इन शोहदों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी करते हुए जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़े:बांदा: कोचिंग गए दो छात्र लापता, 24 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं 
घटना जिले के जसपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की है। यहां पर 16, 17 और 18 वर्षीय तीन सहेलियां सब्जी खरीद रही थी। तभी वहां पर शाहरुख खान पुत्र कपूर खान, अमर सिंह व समर सिंह पुत्रगण रामनरेश पहुंचे और सब्जी बाजार में एक लड़की का सलवार खींचना शुरू कर दिया। जबकि दूसरे लड़के ने एक लड़की का दुपट्टा खींच लिया। तब तक तीसरी लड़की ने मोबाइल नंबर 1076 पर कॉल करके पुलिस को सूचना देने की कोशिश की। तभी अमर सिंह ने उसका मोबाइल छीन लिया और जमीन पर फेंक दिया। विरोध करने पर इन लोगों ने इन लड़कियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। यहां तक की इन शोहदों ने मारपीट के दौरान लड़कियों के कपड़े भी फाड़ने की कोशिश की।

यह भी पढ़े:चित्रकूट धाम में दीपदान मेले के लिए रेलवे ने चलाई ये मेला स्पेशल ट्रेने, जानिये टाइमिं

तब तक घटना की जानकारी मिलने पर एक लड़की के भाई व पिता मौके पर पहुंच गए। हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। लड़कियों की सूचना पर पुलिस ने छेड़खानी और पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। इस बारे में जसपुरा थाना प्रभारी राकेश कुमार सरोज ने बताया कि तीनों आरोपियों के ऊपर मुकदमा पंजीकृत करके उन्हें तत्काल गिरफ्तार जेल भेजा गया है।

यह भी पढ़े:गंगा एक्सप्रेस-वे और बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के किनारे, इन जिलों में बसाएं जाएंगे नए औद्योगिक शहर 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0