बांदा: कोचिंग गए दो छात्र लापता, 24 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं 

शहर के दो इंटरमीडिएट के छात्र कोचिंग पढ़ने गए थे। इसके बाद घर वापस नहीं लौटे। परिजनों ने शाम तक घर वापस न लौटने पर इनकी खोजबीन शुरू की। लेकिन 24 घंटे गुजर जाने के बाद...

Nov 10, 2023 - 08:23
Nov 10, 2023 - 08:33
 0  1
बांदा: कोचिंग गए दो छात्र लापता, 24 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं 

 शहर के दो इंटरमीडिएट के छात्र कोचिंग पढ़ने गए थे। इसके बाद घर वापस नहीं लौटे। परिजनों ने शाम तक घर वापस न लौटने पर इनकी खोजबीन शुरू की। लेकिन 24 घंटे गुजर जाने के बाद भी इनका कहीं कोई सुराग नहीं मिला। जिससे परिजन परेशान है। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी गई है।

यह भी पढ़े :रफ्तार का कहर: घर के बाहर के खेल रही 2 वर्षीय मासूम को ट्रैक्टर ने कुचला

शहर कोतवाली अंतर्गत केवटरा मोहल्ले में रहने वाला आर्यन और कटरा निवासी वैभव आपस में दोस्त हैं और इंटरमीडिएट में पढ़ते हैं। दोनों गुरुवार की शाम कोचिंग पढ़ने गए हुए थे। इसके बाद वापस नहीं लौटे। परिजनों ने उनके दोस्तों से पता लगाया और आसपास के रिश्तेदार रिश्तेदारों के यहां भी खोजबीन की लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। तब जाकर दोनों के परिजनों ने कोतवाली में गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज कराई।

यह भी पढ़े :चित्रकूट : दीपावली महोत्सव की तैयारी का लिया जायजा

इस भी जानकारी मिली है कि जो स्कूटी में सवार होकर गए थे वह स्कूटी वैभव की थी। स्कूटी आज रेलवे स्टेशन के पास मिली है। इसी स्कूटी में वैभव का मोबाइल फोन भी था। जिसे स्विच ऑफ करके रखा गया था। स्कूटी मिलने के बाद यह यह तय है कि दोनों दोस्त साथ में कहीं गए हैं। किस साधन से गए हैं अभी इसकी भी जानकारी नहीं मिली है। रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी कैमरे में भी वह नजर नहीं आए हैं।इस बारे में शहर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि परिजनों द्वारा गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दोनों दोस्तों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़े :पत्रकारों ने सूचना विभाग को घेरा, पिछले 23 वर्षों का रिकॉर्ड आरटीआई के माध्यम से मांगा

 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 1
Wow Wow 0