उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आकस्मिक आगमन से प्रशासन में हलचल

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के अचानक आगमन की सूचना से जिले का प्रशासन सतर्क हो गया है...

Nov 22, 2024 - 07:52
Nov 22, 2024 - 08:34
 0  5
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आकस्मिक आगमन से प्रशासन में हलचल
फ़ाइल फोटो

बांदा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के अचानक आगमन की सूचना से जिले का प्रशासन सतर्क हो गया है। उनके आगमन के मद्देनजर जिला अस्पताल और अन्य प्रमुख स्थानों पर जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं।

सूत्रों के अनुसार, जिला चिकित्सालय में स्वच्छता अभियान तेज कर दिया गया है। अस्पताल परिसर की साफ-सफाई के साथ अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में प्रशासन जुटा हुआ है। हाल ही में रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में गंदगी को लेकर आईं खबरों के बाद प्रशासन सतर्क नजर आ रहा है। अधिकारियों ने इस बार कोई चूक न हो, इसके लिए जिला चिकित्सालय में स्वच्छता और अन्य तैयारियों को पूरी गंभीरता से पूरा कराया है।

उपमुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम और उनके निरीक्षण को लेकर प्रशासनिक अमला चौकस है। जिला अस्पताल में व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए अधिकारियों की टीम लगातार निरीक्षण कर रही है। माना जा रहा है कि उपमुख्यमंत्री स्वच्छता और स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान केंद्रित करेंगे।

प्रशासन की इस सक्रियता ने आम जनता में भी चर्चा का माहौल पैदा कर दिया है। अब देखना होगा कि उपमुख्यमंत्री के दौरे के बाद जिले की व्यवस्थाओं को लेकर क्या सुधार सामने आते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0