पुलिस लाइन में ड्यूटी के दौरान अचानक गिरकर सबइंस्पेक्टर की मौत

पुलिस लाइन बांदा में तैनात उपनिरीक्षक धीरेन्द्र कुमार सिंह की ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से असामयिक दुःखद मृत्यु हो गई...

Feb 9, 2026 - 12:17
Feb 9, 2026 - 12:32
 0  43
पुलिस लाइन में ड्यूटी के दौरान अचानक गिरकर सबइंस्पेक्टर की मौत

बांदा। पुलिस लाइन बांदा में तैनात उपनिरीक्षक धीरेन्द्र कुमार सिंह की ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से असामयिक दुःखद मृत्यु हो गई। घटना से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार देर शाम उपनिरीक्षक धीरेन्द्र कुमार सिंह अचानक पुलिस लाइन परिसर में गिर पड़े। साथ मौजूद पुलिसकर्मियों द्वारा उन्हें तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल बांदा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उपनिरीक्षक धीरेन्द्र कुमार सिंह वर्ष 1987 की भर्ती के थे और वर्तमान में पुलिस लाइन बांदा में तैनात थे। उनका गृह जनपद प्रयागराज बताया गया है। उनके निधन की सूचना मिलते ही परिजनों सहित पुलिस विभाग में शोक व्याप्त हो गया।

बांदा पुलिस परिवार की ओर से शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई है। ईश्वर से प्रार्थना की गई है कि वह दिवंगत आत्मा को शांति तथा परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0