सेवा सहयोग शिविर का आयोजन, श्रद्धालुओं को मिली विशेष सुविधा
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा एवं राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष के आह्वान पर बुंदेलखंड...

बाँदा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा एवं राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष के आह्वान पर बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन द्वारा सेवा सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। संगठन के संस्थापक प्रवीण सिंह एवं उनकी समस्त टीम ने प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं की सेवा हेतु यह विशेष पहल की। इस आयोजन में भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह, ब्लॉक प्रमुख स्वर्ण सिंह ने सहयोग दिया।
बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन के संस्थापक प्रवीण सिंह के मार्गदर्शन में इस सेवा सहयोग शिविर का आयोजन प्रयागराज में संगम स्नान के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु किया गया। बांदा-प्रयागराज मार्ग पर जलपान एवं विश्राम की विशेष व्यवस्था की गई, जिससे श्रद्धालु अपनी यात्रा को सहज और सुगम बना सकें। इस सेवा कार्य का मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं को श्रद्धा और शांति के साथ अपने पावन संगम स्नान का अवसर उपलब्ध कराना था।
बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन सदैव समाज सेवा, जनकल्याण एवं मानवता की सेवा के प्रति समर्पित रहा है। इस प्रकार के आयोजन संगठन की सेवा भावना को प्रतिबिंबित करते हैं और समाज में एक सकारात्मक संदेश प्रसारित करते हैं।
इस पुनीत कार्य में शशांक परमार, कार्तिक निगम, तुषार द्विवेदी, राजुल मिश्रा, हिमांशु सिंह, गौतम श्रीवास्तव, इरेंद्र सिंह गौतम, उदय प्रकाश, संत शरण अवस्थी, अक्षय मिश्रा, ओम नारायण सैनी, देवर्षि खरे सहित अन्य सदस्यों ने सेवा भाव से सहयोग किया।
What's Your Reaction?






