शास्त्रीय नृत्य के परिदृश्य में राममय हुआ बाँदा राम दरबार परिसर

गुरुकुलम् कथक साधना केंद्र, बाँदा के तत्वावधान में रामाय कथक नृत्योत्सव एवं गुरुकुल वार्षिकोत्सव 2025 का...

Apr 7, 2025 - 13:43
Apr 7, 2025 - 13:48
 0  21
शास्त्रीय नृत्य के परिदृश्य में राममय हुआ बाँदा राम दरबार परिसर

बाँदा। गुरुकुलम् कथक साधना केंद्र, बाँदा के तत्वावधान में रामाय कथक नृत्योत्सव एवं गुरुकुल वार्षिकोत्सव 2025 का भव्य आयोजन कटरा स्थित राम दरबार मंदिर परिसर में बड़े उत्साह और सांस्कृतिक गरिमा के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं कथक नृत्य शैली में प्रस्तुत विष्णु वंदना के साथ हुई। इसके उपरांत शिव पंचाक्षर स्तोत्र, राम का गुणगान करिए तथा राम लघुकथा की मोहक प्रस्तुतियाँ गुरुकुल की प्रतिभावान छात्राओं — आर्ना गुप्ता, वीरता सिंह, वेदांशी भाजपाई, अनवी साहू, अग्रिमा साहू, वैदेही मिश्रा, आन्या सिंह, तनिष्का चतुर्वेदी एवं हिमांशी त्रिवेदी द्वारा मंचित की गईं, जिन्होंने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम का कुशल संचालन आयुषी त्रिपाठी ने किया।

इस सांस्कृतिक उत्सव के अवसर पर विशिष्ट अतिथियों के रूप में उपस्थित रहीं श्रीमती ज्योत्सना पुरवार (प्रबंधक, शिशु मंदिर जूनियर हाई स्कूल एवं यूरो किड्स), आलोक पुरवार, अशोक त्रिपाठी 'जीतू' (पूर्व अध्यक्ष, जिला अधिवक्ता संघ), विजय ओमर (प्रबंधक, भगवती प्रसाद ओमर बालिका इंटर कॉलेज), लेखिका श्रीमती छाया सिंह एवं प्रवि यादव (प्रधानाचार्या, बचपन प्ले स्कूल)। इन सभी गणमान्य अतिथियों द्वारा गुरुकुल की तीस प्रतिभाशाली छात्राओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में अन्य गणमान्यजनों — मंजुलता गुप्ता (कोषाध्यक्ष, महिला हार्पर), साधना त्रिपाठी (संचालिका, शगुन ब्यूटी ज़ोन एंड अकादमी), राजेश त्रिपाठी, शिवम् पांडे (संगठन मंत्री, विद्यार्थी परिषद), रामेंद्र शर्मा, मधु गुप्ता, सुशील पांडे, नीरज त्रिपाठी, अंजना चतुर्वेदी, रोहित चतुर्वेदी सहित सैकड़ों दर्शकों की उपस्थिति ने आयोजन को और भी विशेष बना दिया।

अंत में कथक केंद्र बाँदा की प्रबंधक अनुपमा त्रिपाठी ने सभी उपस्थित अतिथियों, दर्शकों और छात्राओं का हृदय से आभार व्यक्त किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0