श्री अयोध्यावासी वैश्य महासभा की संगठनात्मक बैठक संपन्न, अंकित बासु बने जिलाध्यक्ष

बैठक में उपस्थित वरिष्ठ सदस्यों की सर्वसम्मति से अंकित बासु को जिला अध्यक्ष, नंदिनी गुप्ता को महिला जिला अध्यक्ष तथा आशीष गुप्ता को नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया...

Jul 28, 2026 - 17:35
Jul 28, 2026 - 17:37
 0  12
श्री अयोध्यावासी वैश्य महासभा की संगठनात्मक बैठक संपन्न, अंकित बासु बने जिलाध्यक्ष

बांदा। अखिल भारतवर्षीय श्री अयोध्यावासी वैश्य महासभा की संगठनात्मक बैठक श्री अयोध्यावासी राम मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ ईश्वर वंदना एवं उपस्थित सदस्यों के आपसी परिचय के साथ हुआ। बैठक में समाज की एकजुटता, संगठन की मजबूती तथा सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक सहभागिता को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में उपस्थित वरिष्ठ सदस्यों की सर्वसम्मति से अंकित बासु को जिला अध्यक्ष, नंदिनी गुप्ता को महिला जिला अध्यक्ष तथा आशीष गुप्ता को नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का उपस्थित जनों ने स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष प्रभा गुप्ता ने कहा कि किसी भी समाज की प्रगति उसके मजबूत संगठन पर निर्भर करती है। संगठन और संख्या बल के आधार पर ही समाज का विभिन्न क्षेत्रों में प्रभावी प्रतिनिधित्व सुनिश्चित होता है।

इस अवसर पर अर्जुन प्रकाश गुप्ता ने कहा कि जनपद में अयोध्यावासी वैश्य समाज की अच्छी संख्या है, इसलिए समाज को अपनी जनसंख्या के अनुरूप राजनीतिक प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। 

वहीं संतोष अनशनकारी ने समाज की एकता और उसके प्रभाव पर अपने विचार व्यक्त किए।

अयोध्यावासी वैश्य राम मंदिर प्रबंध समिति के रामचन्द्र गुप्ता बउआ एवं रामचन्द्र गुप्ता चंदी ने कहा कि समाज के लोगों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक सभी क्षेत्रों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभानी चाहिए।

बैठक में अशोक गुप्ता, कल्पना वृन्दावन वैश्य, मनीष गुप्ता, सत्येन्द्र गुप्ता, संतोष कुमार गुप्ता (संतू), सुरेश कुमार गुप्ता (ठेकेदार), दिलीप गुप्ता, सौरभ गुप्ता, सुरेश कान्हा, दिनेश गुप्ता, राकेश दद्दू, आशीष गुप्ता, अंकित बासु, नंदिनी गुप्ता सहित बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठ एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0