सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में ‘नमामि भारतम् वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन

सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, केन पथ बांदा में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान के तत्वावधान में विद्यालय के...

Sep 26, 2026 - 16:52
Sep 26, 2026 - 16:54
 0  1
सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में ‘नमामि भारतम् वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन

150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं समेत करीब 5 हजार लोगों ने लिया हिस्सा

बांदा। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, केन पथ बांदा में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान के तत्वावधान में विद्यालय के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘नमामि भारतम् वंदे मातरम्’ सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक दिनेश कुमार ने किया।

मुख्य अतिथि दिनेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि भारत हमेशा से अपनी सभ्यता और संस्कृति का प्रतीक रहा है। अपनी संस्कृति को बनाए रखना और उसे आगे बढ़ाना सभी का नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने देश की संस्कृति और राष्ट्रभावना के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति एवं राष्ट्रभावना से ओत-प्रोत होकर ‘वंदे मातरम्’ का एक स्वर और एक लय में सामूहिक गायन किया गया। विद्यालय परिसर के साथ-साथ भूरागढ़, बलखंडी नाका, डायट बांदा सहित विभिन्न स्थानों पर सामूहिक गायन का आयोजन किया गया।

आयोजकों के अनुसार, विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रम में करीब 5 हजार लोगों ने सहभागिता की। इसमें विद्यालय की छात्राएं, पुरातन छात्राएं, अभिभावक, आचार्य-आचार्या एवं कर्मचारी शामिल रहे।

कार्यक्रम की संयोजिका एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या अमिता सिंह, पर्यवेक्षक नरेन्द्र मिश्रा, विद्यालय प्रबंधिका ममता देवी, उपप्रबंधिका गायत्री सिंह, प्रियंका सिंह, भूरागढ़ चौकी प्रभारी अरविंद कुमार, रिचा पांड्या, डॉ. ग्रीश्मा सिंह, सरिता सिंह, मनीषा बाजपेई, सुशीला देवी, डॉ. कुंदन सिंह, कपिल देव त्रिपाठी, प्रमोद कुमार सिंह, साक्षी सिंह, अनीता चौरसिया, राहुल द्विवेदी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं एवं विद्यालय परिवार की सहभागिता रही। सामूहिक गायन के माध्यम से देशभक्ति और राष्ट्रभावना का संदेश दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0