बांदा : नकाबपोश ने पूर्व प्रधान के भाई को मारी गोली, हालत नाजुक

यूपी के जनपद बांदा में बदौसा थाना क्षेत्र के चंदौर गांव के मजरा गरगपुर में शुक्रवार तड़के उस समय सनसनी फैल गई...

Dec 20, 2025 - 10:43
Dec 20, 2025 - 10:46
 0  103
बांदा : नकाबपोश ने पूर्व प्रधान के भाई को मारी गोली, हालत नाजुक

बांदा। यूपी के जनपद बांदा में बदौसा थाना क्षेत्र के चंदौर गांव के मजरा गरगपुर में शुक्रवार तड़के उस समय सनसनी फैल गई, जब पूर्व प्रधान के भाई पर अज्ञात नकाबपोश बदमाश ने गोली चला दी। घटना सुबह करीब पांच बजे की है।

जानकारी के अनुसार पूर्व प्रधान रामानुज गर्ग के 55 वर्षीय बड़े भाई राजाभैया गर्ग रोज़ की तरह पशुबाड़े की ओर जा रहे थे। इसी दौरान घात लगाए बैठे नकाबपोश हमलावर ने तमंचे से फायरिंग कर दी। गोली राजाभैया के पेट में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल सीएचसी अतर्रा ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाद में बेहतर इलाज के लिए उन्हें कानपुर स्थित हायर सेंटर भेजा गया है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस अज्ञात हमलावर की तलाश में जुटी हुई है और घटना के कारणों की भी पड़ताल की जा रही है। इस संबंध में बदौसा थाना प्रभारी ने बताया कि अभी परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0