महिला वैश्य समाज ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी, जरूरतमंद परिवार की दो बेटियों के विवाह में बढ़ाया सहयोग का हाथ
महिला वैश्य समाज, बांदा ने एक बार फिर सामाजिक सरोकारों का परिचय देते हुए आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की दो बेटियों के विवाह में आर्थिक सहायता एवं आवश्यक गृहस्थी सामग्री...
जून माह में दो कन्याओं के विवाह में आर्थिक व आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई, सेवा कार्यों को आगे भी जारी रखने का लिया संकल्प
बांदा। महिला वैश्य समाज, बांदा ने एक बार फिर सामाजिक सरोकारों का परिचय देते हुए आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की दो बेटियों के विवाह में आर्थिक सहायता एवं आवश्यक गृहस्थी सामग्री उपलब्ध कराकर मानवता और सेवा की मिसाल पेश की। संगठन ने जून माह में किरण तथा पूजा साहू के विवाह में सहयोग कर परिवारों को बड़ी राहत प्रदान की।
जानकारी के अनुसार किरण का विवाह 19 जून तथा पूजा साहू का विवाह 26 जून 2026 को संपन्न हुआ। पूजा साहू के विवाह के दौरान जब महिला वैश्य समाज की सदस्याओं को परिवार की आर्थिक स्थिति की जानकारी मिली तो उन्होंने तत्काल सहयोग के लिए हाथ बढ़ाया। पूजा साहू की माता कौशल्या देवी एवं भाई नीरज ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सहयोग से परिवार की बड़ी चिंता दूर हुई।
यह भी पढ़े : बांदा में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, सड़क पटरी से हटाए गए अवैध कब्जे
महिला वैश्य समाज की ओर से यह पांचवां वैवाहिक सहयोग है। संगठन लगातार समाजसेवा, महिला सशक्तिकरण तथा जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। संगठन का उद्देश्य समाज के प्रत्येक जरूरतमंद परिवार तक सहयोग पहुंचाना तथा सेवा और संवेदनशीलता की भावना को मजबूत करना है।
इस सेवा अभियान में रानी दामले, अंजू, नीलिमा पुरवार, जया पुरवार, नीता ओमर, नंदिनी गुप्ता, सुनीता गुप्ता, सरिता सोनी, गीता सोनी, गीता अग्रवाल, ज्योति पुरवार, दीपाली ओमर, ममता नगरिया, अंकिता चंदेरिया, संध्या अग्रवाल, नम्रता गोयल, शोभा गुप्ता, राजकुमारी गुप्ता, किरन गुप्ता, अलका रावत, नम्रता गुप्ता, अपूर्वा सोनी, रजनी गुप्ता, रीता गुप्ता, प्रतिष्ठा अग्रवाल, मंजू रूसिया एवं मंजरी ओमर सहित अनेक सदस्याओं ने सहयोग प्रदान किया।
यह भी पढ़े : बांदा में रेलवे टिकट दलाल गिरफ्तार, IRCTC की पर्सनल आईडी से बना रहा था ई-टिकट
महिला वैश्य समाज की इस सेवा भावना की समाजसेवी सुनील सक्सेना, सुरेश कान्हा एवं अरुण निगम सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने सराहना करते हुए इसे सामाजिक एकजुटता और मानवीय संवेदनाओं का प्रेरणादायक उदाहरण बताया। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे जनसेवा कार्यों में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प व्यक्त किया। वहीं संगठन ने भी जरूरतमंद परिवारों के साथ निरंतर खड़े रहने और सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
