बांदा में रेलवे टिकट दलाल गिरफ्तार, IRCTC की पर्सनल आईडी से बना रहा था ई-टिकट

पश्चिम मध्य रेलवे के ऑपरेशन 'उपलब्ध' के तहत बांदा रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक रेलवे टिकट दलाल को गिरफ्तार किया है...

Jul 4, 2026 - 19:06
Jul 4, 2026 - 19:07
 0  123
बांदा में रेलवे टिकट दलाल गिरफ्तार, IRCTC की पर्सनल आईडी से बना रहा था ई-टिकट

ऑपरेशन 'उपलब्ध' के तहत RPF की कार्रवाई, कंप्यूटर, मोबाइल, नकदी और 20 टिकट जब्त

बांदा। पश्चिम मध्य रेलवे के ऑपरेशन 'उपलब्ध' के तहत बांदा रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक रेलवे टिकट दलाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी IRCTC की पर्सनल आईडी का दुरुपयोग कर अनधिकृत रूप से ई-टिकट बनाकर बेच रहा था।

साइबर सेल WCR से प्राप्त इनपुट संख्या 64 एवं 65 के आधार पर प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में उपनिरीक्षक अमित द्विवेदी ने डेटा विश्लेषण, IRCTC, सर्विलांस सेल, OSINT और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए प्रदीप कुमार (34 वर्ष) निवासी ग्राम बघेटा, थाना बबेरू, जिला बांदा को गिरफ्तार किया।

जांच के दौरान आरोपी के पास से 17 यूजर आईडी, 20 पुराने ई-टिकट, एक कंप्यूटर सेट, एंड्रॉयड मोबाइल, 500 रुपये नकद तथा टिकटों के प्रिंट बरामद किए गए। जब्त टिकटों का कुल मूल्य 50,490 रुपये बताया गया है।

आरोपी के खिलाफ RPF पोस्ट बांदा में रेलवे अधिनियम की धारा 143 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, अतर्रा निवासी एक अन्य टिकट दलाल के विरुद्ध भी इसी धारा में कानूनी कार्रवाई की गई है।

रेलवे सुरक्षा बल ने आमजन से अपील की है कि रेलवे टिकट केवल अधिकृत माध्यमों से ही खरीदें, क्योंकि रेलवे टिकटों की अनधिकृत खरीद-फरोख्त दंडनीय अपराध है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0