विद्यावती निगम मेमोरियल पब्लिक स्कूल में स्थित किडजी प्री-स्कूल का वार्षिक खेल उत्सव ‘स्पोर्टिका-2025’ संपन्न
किडजी प्री-स्कूल का वार्षिक खेल उत्सव ‘स्पोर्टिका-2025’ हर्षाेल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने...
![विद्यावती निगम मेमोरियल पब्लिक स्कूल में स्थित किडजी प्री-स्कूल का वार्षिक खेल उत्सव ‘स्पोर्टिका-2025’ संपन्न](https://bundelkhandnews.com/uploads/images/2025/02/image_750x_67a5f48044d56.jpg)
बांदा। किडजी प्री-स्कूल का वार्षिक खेल उत्सव ‘स्पोर्टिका-2025’ हर्षाेल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने खेलकूद और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत केसीएनआईटी ग्रुप के संस्थापक चेयरमैन अरुण कुमार निगम द्वारा मशाल जलाकर की गई। इसके बाद बच्चों ने आकर्षक मार्च पास्ट किया और गर्व के साथ राष्ट्रगान गाया, जिससे कार्यक्रम में देशभक्ति का रंग भर गया।
किडजी हेड ने सभी अतिथियों एवं विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। अपने प्रेरक संबोधन में संस्थापक चेयरमैन श्री निगम ने बच्चों को हार-जीत से ऊपर उठकर हमेशा आगे बढ़ने की सीख दीऔर कहा कि आप जितनी बार हारते हैं, जीत के उतने ही नजदीक पहुंचते हैं। उन्होंने कहा, खेल न केवल शारीरिक विकास का साधन है बल्कि यह अनुशासन, एकाग्रता और टीम भावना भी सिखाता है।
कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए अपनी कला और खेल प्रतिभा का परिचय दिया। यू.के.जी. के छात्रों ने बेहतरीन योगा ड्रिल का प्रदर्शन किया, जिसमें संतुलन और लचीलेपन की झलक दिखी। एल.के.जी. के बच्चों ने सटीक पी.टी. ड्रिल प्रस्तुत की, जिसने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। नर्सरी के नन्हे-मुन्नों ने रंग-बिरंगे परिधानों में सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। खेल उत्सव में बच्चों के लिए कई रोमांचक रेस और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया जेलीफिश रेस, बटरफ्लाई रेस, आइस-क्रीम रेस, हर्डल रेस, बैलेंस द बॉटल रेस,रिंग रेस, पास द बॉल विद रिंग, सैक रेस, रिले रेस, हाथी घोड़ा पालकी रेस, गेट रेडी फॉर बर्थडे रेस, टीम वाक पास द रिंग प्रमुख है।
इन सभी प्रतियोगिताओं में बच्चों ने पूरी ऊर्जा और जोश के साथ भाग लिया। खेल मैदान में बच्चों के उत्साह, जिज्ञासा और प्रतिस्पर्धात्मक भावना ने माहौल को और भी जीवंत बना दिया।
प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रमाण पत्र, मैडल, और ट्रॉफी प्रदान किए गए। साथ ही, सभी प्रतिभागियों को उनकी भागीदारी के लिए प्रोत्साहन स्वरूप सम्मानित किया गया, जिससे उनका आत्मविश्वास और भी बढ़ा।
कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ ‘स्पोर्टिका-2025’ का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे और बच्चों के प्रयासों की भरपूर सराहना की।
-
Vibha MishraIt was really a wonderful experience and we enjoyed a lot in sportica 2025.
-
Anjna shivhareI enjoyed alot the program was wonderful
What's Your Reaction?
![like](https://bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/wow.png)