गणेश भवन में स्वास्थ्य जांच शिविर, जरूरतमंदों को मिली निःशुल्क चिकित्सा सेवा

नूतन बाल समाज, बांदा स्थित गणेश भवन के तत्वावधान में रविवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने...

Sep 17, 2026 - 16:55
Sep 17, 2026 - 17:00
 0  8
गणेश भवन में स्वास्थ्य जांच शिविर, जरूरतमंदों को मिली निःशुल्क चिकित्सा सेवा

ब्लड शुगर, बीपी समेत विभिन्न जांच कर चिकित्सकों ने दिया स्वास्थ्य परामर्श

बांदा। नूतन बाल समाज, बांदा स्थित गणेश भवन के तत्वावधान में रविवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। इस दौरान 150 से अधिक लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

शिविर में ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर (बीपी), रक्त जांच, हाइपरटेंशन, बुखार सहित विभिन्न शारीरिक समस्याओं से पीड़ित मरीजों का चिकित्सकीय परीक्षण किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने मरीजों को आवश्यक परामर्श देते हुए स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और समय-समय पर नियमित जांच कराने की सलाह दी।

स्वास्थ्य शिविर के संयोजक डॉ. शरद चतुर्वेदी रहे। इस अवसर पर सुनील सक्सेना, डॉ. एस.पी. सिंह, संजय गुप्ता, तरुण खरे, अशोक त्रिपाठी ‘जीतू’, सभापति सुशील तिवारी और मंत्री निखिल सक्सेना सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

शिविर को सफल बनाने में डॉ. आरिफ खान (चिकित्सा अधिकारी), रितेश अग्रवाल (एलटी), मोहम्मद आसिफ (आयुष फार्मासिस्ट) और विनीत कुमार (सपोर्ट स्टाफ) के साथ नर्सिंग स्टाफ, एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। टीम ने लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण और परामर्श की व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित किया। मरीजों को आवश्यक दवाओं का भी वितरण किया गया।

आयोजकों ने बताया कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविर समाज में जनस्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ जरूरतमंद लोगों तक निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0