राज्य कर स्थापना दिवस पर मैत्री क्रिकेट मैच, अधिवक्ता एकादश ने 6 रन से दर्ज की रोमांचक जीत

राज्य कर विभाग के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में राज्य कर विभाग, बांदा द्वारा विद्यावती निगम विद्यालय के मैदान में एक मैत्री...

Feb 26, 2026 - 16:17
Feb 26, 2026 - 16:21
 0  16
राज्य कर स्थापना दिवस पर मैत्री क्रिकेट मैच, अधिवक्ता एकादश ने 6 रन से दर्ज की रोमांचक जीत

अंतिम ओवर में पलटा मैच, मनीष द्विवेदी बने ‘मैन ऑफ द मैच’

बांदा। राज्य कर विभाग के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में राज्य कर विभाग, बांदा द्वारा विद्यावती निगम विद्यालय के मैदान में एक मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। यह मुकाबला राज्य कर अधिकारी एकादश और कर अधिवक्ता एकादश के बीच खेला गया, जिसमें दर्शकों को कांटे की टक्कर देखने को मिली।

टॉस जीतकर अधिवक्ता एकादश के कप्तान आलोक द्विवेदी एडवोकेट ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। अधिवक्ताओं की ओर से कप्तान आलोक द्विवेदी ने नाबाद 29 रन बनाए, नितिन मटानी ने 26 रन और आशुतोष त्रिपाठी ने तेजतर्रार 25 रनों की पारी खेली। टीम ने निर्धारित ओवरों में 116 रन का लक्ष्य खड़ा किया। अधिकारी एकादश की ओर से मनीष द्विवेदी ने 3 महत्वपूर्ण विकेट लेकर टीम को मुकाबले में बनाए रखा।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी अधिकारी एकादश ने सधी हुई शुरुआत की, लेकिन आशुतोष त्रिपाठी की धारदार गेंदबाजी ने मैच का रुख बदल दिया। उन्होंने अपने पहले ही ओवर में दो विकेट लेकर दबाव बना दिया। बाद में कप्तान आलोक द्विवेदी ने भी दो विकेट झटककर अधिकारी एकादश को बैकफुट पर ला दिया।

मुकाबला अंतिम ओवर तक रोमांचक बना रहा, जहां अधिकारी एकादश को जीत के लिए 7 रन चाहिए थे। कप्तान ने राकेश एडवोकेट को गेंद सौंपी और उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए मात्र 1 रन देकर टीम को 110 रन पर रोक दिया। इस प्रकार अधिवक्ता एकादश ने 6 रन से जीत दर्ज की।

मैच के समापन पर अधिकारी एकादश के कप्तान पंकज सिंह (डिप्टी कमिश्नर) एवं राज्य कर विभाग की ओर से जॉइंट कमिश्नर राम कुमार ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

पुरस्कार वितरण समारोह में केसीएनआईटी के चेयरमैन अरुण निगम, वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक गुप्ता एवं जी.पी. बाजपेई एडवोकेट को संरक्षक के रूप में सम्मानित किया गया। मनीष द्विवेदी को उनके हरफनमौला प्रदर्शन (35 रन एवं 3 विकेट) के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। बेस्ट बल्लेबाज का पुरस्कार आलोक द्विवेदी एडवोकेट और बेस्ट गेंदबाज का पुरस्कार आशुतोष त्रिपाठी एडवोकेट को प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में कमिश्नर अवध पटेल, असिस्टेंट कमिश्नर दुर्गेश त्रिपाठी, जय प्रकाश सिंह, राज्य कर अधिकारी मारुति नंदन, शशि यादव, सुमित कुमार सहित अधिवक्ता पक्ष से गौरव रूसिया, दीपक गुप्ता, रोशन यादव आदि उपस्थित रहे।

मैच की कमेंट्री नागेश खरे ‘नागी’ द्वारा और अंपायरिंग राजेंद्र अवस्थी एवं सचिन द्वारा की गई। आयोजन में केसीएनआईटी के मैनेजर श्याम निगम एवं सीए विकास निगम का विशेष योगदान रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0