गणेश महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में भक्तिमय और देशभक्ति प्रस्तुतियों ने मोहा मन
नूतन बाल समाज द्वारा आयोजित गणेश महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या के तीसरे दिन भक्तिमय और देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों...
तीसरे दिन छात्र-छात्राओं ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने जीता दिल
बांदा। नूतन बाल समाज द्वारा आयोजित गणेश महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या के तीसरे दिन भक्तिमय और देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। श्रेय आकर्ष इंस्टीट्यूट के निर्देशन में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिन्हें दर्शकों ने तालियों के साथ सराहा।
कार्यक्रम में महिषासुर मर्दिनी, है कथा संग्राम की, गणेश वंदना नृत्य और देशभक्ति सामूहिक नृत्य प्रमुख आकर्षण रहे। श्लोक राज, आकांक्षा, शान्वी, दीपांशी, खुशी, काव्या, रोशनी, राधिका, निवेदिता, वैष्णवी, सृष्टि, वैदेही, वीरता, प्राची, यशी, प्राची एवं अंशिका सहित प्रतिभागियों ने प्रस्तुतियां दीं।
वहीं, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने विभिन्न किरदारों की आकर्षक वेशभूषा धारण कर अपनी मासूम अदाओं से दर्शकों का दिल जीत लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रद्युम्न दुबे ‘लालू’ ने दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह में जीतू त्रिपाठी, ज्योत्सना पुरवार, निखिल सक्सेना, समाजसेवी सुनील सक्सेना, संजय ओमर, भुवनेंद्र रावत, प्रमोदिनी अवस्थी और सुशील तिवारी सहित अनेक गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।
सभी प्रस्तुतियों का नृत्य निर्देशन डांस गुरु मोहम्मद दिलशाद खान ने किया। श्रेय आकर्ष इंस्टीट्यूट की संचालिका श्रीमती रानी दमेले (अंजू जी) ने आयोजन समिति को सफल एवं भव्य आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का संचालन मशहूर उद्घोषक पंकज रावत ने किया। अंत में निखिल सक्सेना ने सभी आगंतुकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
