UPTET-2026 परीक्षा का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण आयोजन के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित UPTET-2026 परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी बांदा...

Jul 2, 2026 - 11:45
Jul 2, 2026 - 11:46
 0  12
UPTET-2026 परीक्षा का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण आयोजन के दिए निर्देश

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया भ्रमण, सुरक्षा और पारदर्शिता व्यवस्था का लिया जायजा

बांदा। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित UPTET-2026 परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी बांदा एवं पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का संयुक्त निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश प्रक्रिया, सीसीटीवी निगरानी, अभ्यर्थियों की जांच तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों एवं ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को परीक्षा की शुचिता बनाए रखने तथा शासन द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा को पूरी निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। वहीं पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों को सतर्क रहने और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

प्रशासनिक अधिकारियों के निरीक्षण से परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाएं और अधिक सुदृढ़ दिखाई दीं तथा परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित किए गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0