स्वतंत्रता दिवस पर संजीवनी भारत ट्रस्ट की खूबसूरत पहल

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बांदा क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय, भाग 1 बड़ोखर में भव्य समारोह का आयोजन किया गया...

Aug 16, 2024 - 08:05
Aug 16, 2024 - 08:14
 0  1
स्वतंत्रता दिवस पर संजीवनी भारत ट्रस्ट की खूबसूरत पहल

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बांदा क्षेत्र के जारी के पूर्व माध्यमिक विद्यालय, भाग 1 बड़ोखर में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज फहराने से हुई, जिसके बाद छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया।

इस अवसर पर संजीवनी भारत ट्रस्ट के तत्वावधान में 'पेड़ लगाओ, पानी बचाओ' चौपाल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।

वरिष्ठ पत्रकार सुधीर निगम ने इस मौके पर स्वतंत्रता से लेकर पर्यावरण के महत्व पर गहन जानकारी दी। स्वच्छ भारत मिशन के प्रभारी नवीन श्रीवास्तव ने बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। समाजसेवी राजीव सेठ ने भी पर्यावरण की सुरक्षा पर अपने विचार साझा किए।

अपना दल के जिला महासचिव अजय पटेल ने बच्चों को अपना आशीर्वाद दिया, जबकि जन मानस कल्याण समिति के अध्यक्ष नीरज निगम ने पेड़ लगाने की उपयोगिता पर जोर दिया।

ट्रस्ट के सलाहकार, इंजीनियर अरुणेश सिंह ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए बच्चों को जात-पात से दूर रहने की सलाह दी। इस मौके पर स्कूली मेधावी छात्रों को संजय निगम अकेला की स्मृति में कॉपियां, पेंसिल, रबर, और कटर वितरित कर शिक्षा का संदेश दिया गया।

विद्यालय प्रांगण में भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से गूंज उठा। कार्यक्रम का संचालन सहायक अध्यापिका ज्योति विश्वकर्मा ने किया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका साधना निगम ने देशभक्तों को सम्मान देने की बात कही, जिन्होंने राष्ट्रीय ध्वज की रक्षा की शिक्षा दी।

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका साधना निगम ने इस मौके पर कहा कि हमें सदैव उन देशभक्तों का सम्मान करना चाहिए जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया। इस कार्यक्रम में सहायक अध्यापिका रश्मि अग्रवाल, एसएमसी अध्यक्ष राजाराम, ग्राम प्रधान रामकिशन, कोटेदार चुन्नूबाद बिहारी, युवा समाजसेवी शशांक पटेल और शिशिर वाजपेई भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में संजीवनी भारत ट्रस्ट के सचिव अरुण निगम ने सभी का आभार व्यक्त किया।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0