बुंदेलखंड की बदहाली के खिलाफ आजाद क्रांति पार्टी की ‘परिवर्तन संकल्प रैली’

बुंदेलखंड में बढ़ती गरीबी, बेरोजगारी, अपराध और क्षेत्रीय बदहाली के मुद्दों को लेकर आजाद क्रांति पार्टी द्वारा जीआईसी मैदान में विशाल ‘परिवर्तन संकल्प रैली’...

May 1, 2026 - 14:31
May 1, 2026 - 14:32
 0  7
बुंदेलखंड की बदहाली के खिलाफ आजाद क्रांति पार्टी की ‘परिवर्तन संकल्प रैली’

जीआईसी मैदान में जुटेंगे हजारों कार्यकर्ता, गरीबी-बेरोजगारी के खिलाफ निर्णायक जंग का ऐलान

बांदा। बुंदेलखंड में बढ़ती गरीबी, बेरोजगारी, अपराध और क्षेत्रीय बदहाली के मुद्दों को लेकर आजाद क्रांति पार्टी द्वारा जीआईसी मैदान में विशाल ‘परिवर्तन संकल्प रैली’ का आयोजन किया जाएगा। इस रैली में बुंदेलखंड के विभिन्न जिलों से हजारों कार्यकर्ताओं और समर्थकों के शामिल होने की उम्मीद है।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर सिंह खंगार एवं प्रदेश अध्यक्ष मेजर राजीव श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि रैली में चित्रकूट, हमीरपुर, बांदा, झांसी, ललितपुर और महोबा जिलों से बड़ी संख्या में लोग भाग लेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष मेजर राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि आजाद क्रांति पार्टी किसी एक जाति या धर्म की नहीं, बल्कि सर्व समाज की आवाज है। उन्होंने कहा कि पार्टी महात्मा गांधी के सत्य, नेताजी सुभाष चंद्र बोस के साहस, चंद्रशेखर आजाद के बलिदान और बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के न्याय की विचारधारा को लेकर राजनीति में आई है।

वहीं, राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर सिंह खंगार ने कहा कि अब राजनीति को बदलने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि जो ताकतें समाज को जातियों में बांटती हैं, उनके खिलाफ आवाज उठाने की जरूरत है। बुंदेलखंड की बदहाली, गरीबी, अपराध और बेरोजगारी के खिलाफ अब निर्णायक संघर्ष का समय है।

रैली से पूर्व पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कई सामाजिक संगठनों और गणमान्य लोगों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के विजय निगम, प्रवीण निगम, दुर्गा चरण श्रीवास्तव, पुरुषोत्तम गुप्ता, उत्कर्ष श्रीवास्तव, आलोक निगम, संजय श्रीवास्तव, बॉबी एड, नीरज निगम और अरुणेश श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन दीनदयाल सोनी द्वारा किया गया। पार्टी पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक लोगों से रैली में शामिल होकर परिवर्तन के इस अभियान को सफल बनाने की अपील की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0