बांदा : मुंबई से लौटे युवक ने इंस्टाग्राम में LIVE कर होटल के बाथरूम में किया सुसाइड

मुंबई से वापस लौटा एक युवक घर न जाकर एक होटल में ठहर गया। इसी होटल में गुरुवार की रात उसने इंस्टाग्राम...

Apr 7, 2023 - 04:16
Apr 7, 2023 - 05:20
 0  2
बांदा : मुंबई से लौटे युवक ने इंस्टाग्राम में LIVE कर होटल के बाथरूम में किया सुसाइड

बांदा,

मुंबई से वापस लौटा एक युवक घर न जाकर एक होटल में ठहर गया। इसी होटल में गुरुवार की रात उसने इंस्टाग्राम में लाइव कर  बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इंस्टाग्राम में लाइव करते समय उसने अपने दोस्त राहुल को भी साझा किया। पुलिस ने होटल में पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। घटना अतर्रा थाना क्षेत्र के अतर्रा कस्बे की है।

यह भी पढ़े - शजर पत्थर को मिला जी आई टैग, बांदा का विदेशों में लहराया परचम


जिले के फतेहगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पियार के धोबिन पुरवा निवासी रोहित (23) पुत्र भगवानदीन गुरुवार को सवेरे मुंबई से वापस लौटा था। वह गांव न जाकर अतर्रा कस्बे के संचिता रेस्टोरेंट्स एवं होटल में एक कमरा लेकर उसी में ठहर गया। कमरा लेते समय उसने अपना आधार कार्ड भी जमा किया था। कमरे में पहुंचकर वह बाहर नहीं निकला जबकि होटल के कर्मचारी खाना का आर्डर लेने वह सफाई करने के लिए कई बार उस रूम में गए।

बाद में यह सोच कर कर्मचारियों ने डिस्टर्ब नहीं किया कि शायद सफर के कारण सो रहे होंगे। रात होने पर होटल के मैनेजर शैलेंद्र ने पीछे की खिड़की से जाकर देखा तो युवक का शव बाथरूम के पास फंदे से लटका हुआ दिखाई पड़ा। यह देखते ही होटल में हड़कंप मच गया। उन्होंने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक सहित सहित थाना प्रभारी मनोज शुक्ला फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की।

यह भी पढ़ेप्रोजेक्ट टेली- लॉः जिसके माध्यम से एक ही छत के नीचे विधिक समस्याओं का समाधान

इस बारे में अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि फतेहगंज के पियार गांव का निवासी युवक मुंबई में पेंटिंग का काम करता है। वहां से वह गुरुवार को वापस लौटा था। रात को लगभग 11/12 बजे उसने इंस्टाग्राम में लाइव करके आत्महत्या की घटना को अंजाम दिया। मृतक के परिजनों ने भी इंस्टाग्राम में उसे सुसाइड करते हुए देखा था।

लेकिन घटनास्थल कहां है यह परिवार के लोग नहीं समझ पाए। जिससे उन्होंने स्थानीय पुलिस को  सूचना नहीं दी। आधार कार्ड व होटल में लिखाए गए पते के अनुसार घटना की सूचना परिजनों को दी गई। आत्महत्या का कारण जानने के लिए परिजनों से पूछताछ की जा रही है और घटनास्थल के आसपास जांच की जा रही है। प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला बताए जाने पर अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इसमें अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी।

यह भी पढ़े - अनोखा प्यारःप्रेमिका के जहर खाने की बात सुनकर युवक फांसी पर झूल गया

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 3
Wow Wow 0