बांदा: खूंखार कुत्ते ने 3 बच्चों सहित 8 लोगों को किया लहूलुहान, गुस्साए ग्रामीणों ने ये क्या किया ?

एक खूंखार कुत्ते के हमले से एक गांव में हड़कंप मच गया, इस खूंखार कुत्ते ने 6 घंटे के अंदर 8 लोगों को अपना शिकार...

Jan 21, 2023 - 03:50
Jan 21, 2023 - 07:31
 0  4
बांदा: खूंखार कुत्ते ने 3 बच्चों सहित 8 लोगों को किया लहूलुहान, गुस्साए ग्रामीणों ने ये क्या किया ?
फाइल फोटो

एक खूंखार कुत्ते के हमले से एक गांव में हड़कंप मच गया। इस खूंखार कुत्ते ने 6 घंटे के अंदर 8 लोगों को अपना शिकार बनाया। घायलों में 3 बच्चे भी शामिल हैं। कुत्ते के हमले से परेशान ग्रामीणों ने एकजुट होकर कुत्ते को घेर लिया और पीट-पीटकर मार डाला।

सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी  मे ले जाया गया। इन सभी के डॉक्टरों द्वारा एंटी रेबीज के इंजेक्शन लगाए गए हैं।

नरैनी कोतवाली क्षेत्र के नेढ़ुवा गांव में एक आवारा कुत्ता कई दिन से हमला कर रहा था। शुक्रवार को कुत्ते ने करीब छह घंटे एक के बाद एक आठ लोगों पर हमला कर मुंह व पंजों से घायल कर दिया। सुबह करीब सात बजे सबसे पहले कुत्ते शौच करने जा रहे गांव निवासी ऋषि कुमार (32) पर हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद वह गलियों में घूमने लगा। इस दौरान उसने सात अन्य लोगों पर भी हमला कर घायल कर दिया।

यह भी पढ़ें -  लापरवाही की हद हो गई: पटरी पर दौड़ रही तेलंगाना एक्सप्रेस दो बार टूटकर अलग हुई

कुत्ते के आतंक से ग्रामीणों ने अपने बच्चों को घरों में बंद कर लिया। इसके बाद एकजुट हुए ग्रामीणों ने लाठी डंडों से लैस होकर कुत्ते को घेर लिया और पीट पीट कर मार डाला। शव गांव के बाहर फेंक दिया।

कुत्ते के हमले में गांव निवासी महेश (39), लवलेश (26) , मांसी (04) , राजाबाबू (21), ललिता (28) , राधा (7), राधिका (05) घायल हो गये। परिजन ने सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रेबीज का इंजेक्शन लगवाया है। डॉ. धर्मराज प्रजापति ने बताया कुत्ते के हमले में घायल सभी लोग खतरे से बाहर हैं।

यह भी पढ़ें -  देखिये वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी से प्रयागराज वाया बांदा चलने जा रही है यह 2 स्पेशल ट्रेनें

यह भी पढ़ें - बांदा: कोरोना का खतरा टला नहीं, मिली कोविशील्ड की 14 हजार डोज

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0