बूथ की मजबूती ही चुनावी सफलता का आधार : प्रकाश द्विवेदी
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार बुधवार को बांदा सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर स्थित मैरिज हॉल में एक भव्य बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन किया गया...
- बांदा सदर में भाजपा का भव्य बूथ अध्यक्ष सम्मेलन संपन्न, आगामी रणनीति पर हुआ मंथन
- बूथ अध्यक्ष संगठन और जनता के बीच मजबूत सेतु: एमएलसी अविनाश सिंह चौहान
- 341 बूथ अध्यक्षों और 54 शक्ति केंद्र संयोजकों ने लिया संगठन को मजबूत करने का संकल्प
बांदा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार बुधवार को बांदा सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर स्थित मैरिज हॉल में एक भव्य बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन किया गया। वंदे मातरम के गान के साथ शुरू हुए इस सम्मेलन में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी जनसंपर्क कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से मंथन किया गया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) अविनाश सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने कहा कि बूथ अध्यक्ष केवल चुनाव के समय ही नहीं, बल्कि वर्षभर जनता और संगठन के बीच एक मजबूत सेतु के रूप में कार्य करते हैं। उन्होंने सभी बूथ अध्यक्षों से आह्वान किया कि वे केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं, नए मतदाताओं से संवाद स्थापित करें और संगठन की विचारधारा को जन-जन तक ले जाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद बांदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता और मजबूत बूथ संगठन है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि प्रत्येक बूथ अध्यक्ष पार्टी का सबसे महत्वपूर्ण प्रतिनिधि है और 'बूथ की मजबूती ही चुनावी सफलता का मुख्य आधार है।' उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकारी योजनाओं का लाभ हर घर तक पहुंचाने की अपील की।
सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने की, जिन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय एवं सुदृढ़ बनाने का संकल्प दिलाया। इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में बांदा सदर विधानसभा क्षेत्र के 341 बूथ अध्यक्षों, 54 शक्ति केंद्र संयोजकों, सभी मंडल एवं मोर्चा पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ सहभागिता की। बैठक में संगठनात्मक विषयों पर गहन चर्चा कर आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई।
यह रहे उपस्थित:
इस अवसर पर बांदा नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती मालती गुप्ता बासु, जिला महामंत्री श्रीमती ममता मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष पंकज रैकवार, जिला मंत्री दुर्गा चौरसिया, संतोष नायक एवं श्रीमती रूपा चौहान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
इसके साथ ही मंडल प्रभारी पुष्कर द्विवेदी (बिसंडा), लखन लाल राजपूत (महुआ), रणजीत सिंह (नगर उत्तरी) और अभिषेक गुप्ता (नगर दक्षिणी) तथा चारों मंडलों के अध्यक्ष क्रमशः रज्जन गुप्ता (नगर दक्षिणी), प्रेम स्वरूप द्विवेदी (महुआ), विनय कुशवाहा (बिसंडा) एवं संतोष राजपूत (नगर उत्तरी) ने भी अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
