बुंदेलखंड विश्विद्यालय कैंपस में बने हॉस्टल में, बीटेक थर्ड ईयर की छात्रा ने लगा ली फांसी

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय कैंपस में आज सुबह उस समय हड़कंप मच गया। जब कैम्पस में बने हॉस्टल में बीटेक की...

Jan 19, 2023 - 02:04
Jan 19, 2023 - 02:16
 0  1
बुंदेलखंड विश्विद्यालय कैंपस में बने हॉस्टल में, बीटेक थर्ड ईयर की छात्रा ने लगा ली फांसी

झांसी,बुंदेलखंड विश्वविद्यालय कैंपस में आज सुबह उस समय हड़कंप मच गया। जब कैम्पस में बने हॉस्टल में बीटेक की थर्ड ईयर की छात्रा ने खुद को कमरे में बंद कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। फिलहाल सूत्रों के मुताबिक मृतक छात्रा कई शिकायती पत्र दे चुकी थी। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

यह भी पढ़ें -  अवैध खनन पकडऩे पर चेयरमैन व समर्थकों का पुलिस और राजस्व टीम पर हमला,चप्पलें व डंडे चले

झांसी के विश्विद्यालय में समता तल हॉस्टल में रूम नंबर 24 में रहने वाली 24 वर्षीय श्रष्ठी राय विश्विद्यालय बीटेक की थर्ड ईयर की छात्रा थी। गुरुवार की सुबह वह कमरे में फांसी के फंदे पर झूलती मिली। घटना की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना पर विश्विद्यालय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गए। जांच पड़ताल जारी है। 

यह भी पढ़ें इचौली महोत्सव के अंतिम दिन  पहलवानों ने दिखाया दमखम, उमड़ी भारी भीड़

गोरखपुर की रहने वाली छात्रा की बुधवार रात 11ः30 बजे अपने परिजनों से फोन पर बात हुई थी। आज सुबह परिजनों ने उसे कई बार फोन किया, मगर कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद हॉस्टल वार्डन को परिजनों ने इसकी सूचना दी। वार्डन ने काफी देर तक गेट खटखटाया मगर कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद सुरक्षा गार्ड को सूचना दी गई। गार्ड ने खिड़की खोलकर देखा तो छात्रा का शव फंदे से लटक रहा था। बीयू प्रशासन ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई है। बताया गया कि इन दिनों विश्वविद्यालय में परीक्षा चल रही है। ऐसे में छात्रा के साथ हॉस्टल के कमरे में रहने वाली साथी दूसरी सहेली के कमरे में पढ़ने के लिए चली गई थी।

यह भी पढ़ेंचित्रकूट : उद्यमी ब्रजेश त्रिपाठी ने 45 करोड़ के निवेश पर किए हस्ताक्षर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 1
Wow Wow 0