मंत्री, सांसद और सदर विधायक समेत भाजपा के पदाधिकारियों ने यहां लगाये पौधे

भाजपा शीर्ष नेतृत्व के आवाहन पर 22 जुलाई से 15 अगस्त तक चलने वाले वृक्षारोपण महा अभियान 2023 के अंतर्गत जनपद के सभी बूथों, विभिन्न...

Jul 22, 2023 - 07:47
Jul 22, 2023 - 07:56
 0  4
मंत्री, सांसद और सदर विधायक समेत भाजपा के पदाधिकारियों ने यहां लगाये पौधे

भाजपा शीर्ष नेतृत्व के आवाहन पर 22 जुलाई से 15 अगस्त तक चलने वाले वृक्षारोपण महा अभियान 2023 के अंतर्गत जनपद के सभी बूथों, विभिन्न स्थानों, संस्थानों, आदि में भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा वृक्षारोपण कर हरे-भरे प्रदेश के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर इस महाभियान में सहयोग का आवाहन किया गया।

यह भी पढ़ें-बाँदाः मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर का कमाल, गुर्दे के कैंसर का सफल ऑपरेशन कर बचाई महिला की जान

 प्राणि मात्र की रक्षा के लिए पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु संकल्प लेते हुए भाजपा ने वृक्षारोपण महा अभियान का शनिवार को शुभारंभ किया। इसके अंतर्गत मंडल पदाधिकारी,जिला पदाधिकारी, क्षेत्रीय पदाधिकारी तथा जनपद में निवास करने वाले राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने मंडल में बूथों में पहुंचकर वृक्षारोपण महा अभियान में भाग लिया। भाजपा जिला अध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी धाम जिला भाजपा कार्यालय परिसर में मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग राकेश सचान ने वृक्षारोपण करते हुए आम का पेड़ लगाया। 


उन्होंने इस अवसर पर कहा कि हमारे जीवन में पेड़ों का उतना ही महत्व है जितना कि जीवित रहने के लिए सांसो का। पेड़ केवल मनुष्य के जीवन में ही नहीं बल्कि सभी जीव-जंतुओं के जीवन में भी विशेष स्थान रखते हैं। पेड़ों से सभी जीवित प्राणियों और पशु पक्षियों को ऑक्सीजन मिलती है। पेड़ वातावरण को हरा-भरा बनाते हैं और वर्षा लाने में सहायक होते हैं। सांसद आरके सिंह पटेल ने कहा कि यह पेड़ पौधे जानवरों और छोटे जीव जंतुओं के लिए घर का काम भी करते हैं। सदर विधायक प्रकाश दिवेदी ने कहा कि वृक्षारोपण के लिए हमें आसपास के लोगों को भी प्रोत्साहित करना चाहिए। भाजपा जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि पर्यावरण के संतुलन को हमें ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाने चाहिए। 

यह भी पढ़ें-होटल में 14 साल की स्कूली छात्रा से दुष्कर्म,स्‍कूल से घर लौटते समय हुई घटना


जिला भाजपा कार्यालय में वृक्षारोपण के दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह, राष्ट्रीय परिषद सदस्य संतोष गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव, जिला महामंत्री अखिलेश नाथ दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष जागृति वर्मा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वंदना गुप्ता, धनंजय करवरिया,धीरेंद्र सिंह धीरू तथा श्याम बाबू प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इसी तरह तिंदवारी विकासखंड कार्यालय परिसर में जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी तथा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजय प्रताप सिंह ने सहयोगी कार्यकर्ताओं के साथ वृक्षारोपण किया। जबकि जिला उपाध्यक्ष प्रेम नारायण द्विवेदी ने कंपोजिट विद्यालय दुर्गापुर में सेक्टर संयोजक अंजनी द्विवेदी तथा भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ वृक्षारोपण किया।

यह भी पढ़ें--डीएम देवांगना घाटी पहुंचे कहा- 20 अगस्त तक हरहाल में पूरा हो स्लैब कार्य 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0