कांग्रेस की नकल कर रही भाजपा, सपा अकेले लड़ेगी विस चुनाव : अखिलेश

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि सिद्धांततः भाजपा और कांग्रेस का रास्ता एक है। कांग्रेस की ज्यादा नकल भाजपा कर रही है..

Mar 4, 2021 - 13:09
Mar 4, 2021 - 13:14
 0  7
कांग्रेस की नकल कर रही भाजपा, सपा अकेले लड़ेगी विस चुनाव : अखिलेश

लखनऊ, 

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि सिद्धांततः भाजपा और कांग्रेस का रास्ता एक है। कांग्रेस की ज्यादा नकल भाजपा कर रही है। समाजवादी पार्टी का रास्ता दोनों से अलग है। भाजपा ने प्रदेश की जनता को बहुत निराश किया है। 

अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि समय में बहुत बदलाव आया है। बड़े दलों से काफी अनुभव हुए हैं। समाजवादी पार्टी 2022 के विधानसभा चुनाव में अब अकेले मैदान में उतरेगी। पार्टी छोटे दलों को साथ लेकर चुनाव लड़ेगी। वह विकास, खुशहाली, रोजगार, न्याय और सम्मान को चुनावी मुद्दा बनाएगी। 

यह भी पढ़ें - आठ मार्च को कोरोना टीकाकरण महिलाओं को होगा समर्पित

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के प्रदेश में पांच साल पूरे होने को है। इनके पांच बजट आ चुके हैं। पार्टी ने जो चुनावी संकल्प पत्र जारी किया था, उसमें किए गए वादे भी पूरे नहीं हुए हैं।

चार साल में भाजपा सरकार ने सपा के कामों का नाम बदलने के अलावा कुछ नहीं किया। दरअसल, भाजपा के पास विकास का विजन ही नहीं है। शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में सपा ने जो काम किए थे। भाजपा ने सिर्फ उन योजनाओं के नाम बदलना ही सीखा है। उत्तर प्रदेश विकास के क्षेत्र में पीछे चला गया है।

अखिलेश यादव ने कहा कि वैश्विक बीमारी कोविड-19 के दौर में भी भाजपा सरकार का कामकाम असंतोषजनक रहा। जांच और इलाज में कोताही बरती गई। श्रमिक पलायन की गम्भीर स्थिति रही। 90 श्रमिकों की इस दौर में मौतें हुई। राज्य सरकार के कई मंत्री कोविड संक्रमण में जान चली गयी। कारोबार ठप हो गए। बड़ी संख्या में लोगों की नौकरियां छूट गई। भाजपा सरकार डेढ़ करोड़ नौकरी देने की बात करती है। लेकिन, उसके आंकड़े नहीं देती है।

यह भी पढ़ें - जब दो महिलाए पानी की टंकी पर चढ़ कर कूदने की देने लगी धमकी
 
उन्होंने कहा कि भाजपा की आदत है कि वह जानबूझकर बुनियादी मुद्दों पर बहस नहीं करना चाहती है। प्रदेश में कानून व्यवस्था की बुरी स्थिति है। फर्जी एनकाउण्टर और पुलिस हिरासत में मौतों के मामले में उत्तर प्रदेश बदनाम हुआ है।

भाजपा ने अपने संकल्प पत्र के वादे के अनुसार युवाओं को लैपटॉप नहीं दिया। किसानों की जमीन छीनने के लिए भाजपा तीन तथाकथित कृषि सुधार कानून ले आई है। किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। महंगाई बेलगाम है। 

संसद में भाषा मर्यादित और संयमित होनी चाहिए। लोकतंत्र में सत्तापक्ष के साथ विपक्ष की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। लेकिन, सत्ताधीशों को विपक्ष की परवाह नहीं है। सांसद मोहम्मद आजम खां पर कई फर्जी केस लगा दिए गए हैं। समाजवादी पार्टी उनके साथ है।

यह भी पढ़ें - इस ट्रेन ने पहली बार यूपी और एमपी के बुन्देलखण्ड को सीधे अहमदाबाद जोड़ा है, देखिये यहाँ

हि.स

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0