चित्रकूट विकास प्राधिकरण के गठन को मंजूरी 

लोकसभा चुनाव के पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में गुरुवार को मंत्रालय में कैबिनेट बैठक आयोजित की गई। इसमें कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।इनमें चित्रकुट विकास प्राधिकरण बनाने ....

Mar 14, 2024 - 05:47
Mar 14, 2024 - 06:02
 0  11
चित्रकूट  विकास प्राधिकरण के गठन को मंजूरी 

लोकसभा चुनाव के पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में गुरुवार को मंत्रालय में कैबिनेट बैठक आयोजित की गई। इसमें कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।इनमें चित्रकुट विकास प्राधिकरण बनाने को मंजूरी दी है। साथ ही केन-बेटवा लिंक परियोजना के लिए 24293 करोड़ की स्वीकृति दी है।

यह भी पढ़े:इस ट्रेन के बंद होने पर बैंडिट क्वीन फूलन देवी ने किया था विरोध,120 साल बाद बदल गया रूप

कैबिनेट ने चित्रकुट में विभिन्न विकास कार्यों को पूरा करने के लिए चित्रकुट विकास प्राधिकरण बनाने को मंजूरी दी है। इसके लिए 20 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृति की गई। साथ ही पद भी सृजित किए जाएंगे। इसकी स्थापना से चित्रकुट में प्राकृतिक, ऐतिहासिक एवं धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण इस क्षेत्र का समग्र रूप से विकास किया जाना संभव हो सकेगा। साथ ही संचालनालय नगर तथा ग्राम निवेश द्वारा प्रभावशील विकास योजना के प्रस्तावों का क्रियान्वयन भी संभव हो सकेगा। 

यह भी पढ़े:पहाडों में मजदूरों की मौत का कौन जिम्मेदार ? दो साल में इतने मजदूरों ने गंवाई जान

केन-बेटवा लिंक परियोजना के लिए 24293 करोड़ 
कैबिनेट में केन बेटवा लिंक परियोजना प्रथम और द्वितीय चरण के लिए मध्य प्रदेश राज्य द्वारा कराए जाने वाले कार्यों की एकजाई प्रशासकीय स्वीकृति के प्रस्ताव को स्वीकृत किया गया है। इसमें 24293 करोड़ की राशि और 6,57,364 हेक्टेयर की प्रशासकीय स्वीकृति दी है। इस परियोजना से बुंदेलखंड क्षेत्र के छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, पन्ना, दमोह, सागर, दतिया व बेतवा बेसिन के विदिशा, शिवपुरी, रायसेन जिले के सूखा प्रभावित 6,57,364 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई और करीब 44 लाख लोगों को पेयजल की सुविधा उपलब्ध होगी। 

यह भी पढ़े:बुंदेलखंड की पहली वंदेभारत एक्सप्रेस का संचालन शुक्रवार से,जाने खजुराहो से दिल्ली का किराया

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0