महोबा नाबालिग से दुष्कर्म के बाद आरोपी ने वीडियो वायरल किया

नाबालिग लड़की को घर पर अकेला जान कर पड़ोसी युवक घर में घुस गया और उसके साथ छेडख़ानी करने लगा...

महोबा नाबालिग से दुष्कर्म के बाद आरोपी ने वीडियो वायरल किया
फाइल फोटो

नाबालिग लड़की को घर पर अकेला जान कर पड़ोसी युवक घर में घुस गया और उसके साथ छेडख़ानी करने लगा। इसके बाद उसने धमकाते हुए दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया। कुछ दिन बाद वीडियो वायरल कर देने की धमकी देते हुए फिर से शारीरिक शोषण का प्रयास किया। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने शुक्रवार को वीडियो वायरल कर दिया था। कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा दिया।

शहर के एक मोहल्ला निवासी महिला शनिवार को अपनी नाबालिग पुत्री के साथ कोतवाली महोबा पहुंची और पुलिस को बताया कि वह 15 दिन पहले रोजाना की तरह अपने पति के साथ मजदूरी करने गई थी। घर मे उसकी 15 वर्षीय पुत्री अकेली थी। तभी पड़ोसी सौरभ सिंह दीवार फांदकर घर में घुस गया। घर में अकेली पुत्री को पकड़ लिया और छेड़छाड़ करते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। 

यह भी पढ़ें - उप्र में बारिश का कहर, जनजीवन अस्त व्यस्त, अब तक 40 लोगों की मौत

इसका उसने वीडियो भी बना लिया और धमकाते हुए भाग गया था। इसके बाद आरोपित आए दिन वीडियो वायरल कर देने की पुत्री को धमकी देते हुए उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। पुत्री के मना करने पर आरोपित ने शुक्रवार को उसका वीडियो वायरल कर दिया। महिला ने बताया कि इस घटना की बाद से उनकी पुत्री मानसिक तौर पर परेशान रहने लगी तो उन लोगों को उस घटना की जानकारी हो सकी।

बताया कि इसके बाद भी आरोपित घर पर आकर लगातार धमका रहा था। आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म, आठ पाक्सो एक्ट व एससीएसटी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। 
कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि आरोपित सौरभ को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेजा गया है। पीड़िता को भी मेडिकल के लिए भेजा गया है।

यह भी पढ़ें -  यूपी : जनता दरबार में मुख्यमंत्री योगी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

What's Your Reaction?

like
0
dislike
1
love
1
funny
0
angry
0
sad
1
wow
0