गुरु गोविन्द सिंह के आदर्शो को करें आत्मसात

राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर में गुरु गोविन्द सिंह जयन्ती समारोह का आयोजन किया गया...

Jan 18, 2024 - 00:02
Jan 18, 2024 - 00:10
 0  7
गुरु गोविन्द सिंह के आदर्शो को करें आत्मसात

चित्रकूट। राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर में गुरु गोविन्द सिंह जयन्ती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड अंजालिका प्रियदर्शिनी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। योगाचार्य संजय कुमार ने सभी संवासियो को गुरू वन्दना के साथ गुरु गोविन्द सिंह के आदर्शों, वचनो के साथ जीवन में उनकी शिक्षाओं को आत्मसात करने के लिये कहा। प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड अंजालिका प्रियदर्शनी ने गुरु गोविन्द सिंह के जन्म के महत्व पर प्रकाश डाला। अंत में सहायक अधीक्षक वीर सिंह, सदस्य किशोर न्याय बोर्ड शिवशंकर त्रिपाठी, अर्चना श्रीवास्तव, अंजना, परामर्श दाता दीपक शर्मा, अमोद कुमार पटेल आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : गरीबों को योजनाओं का पहुंचाया जा रहा लाभ : आरके सिंह पटेल

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0