1 अक्टूबर से आधार कार्ड अपडेट महंगा, शुल्क में हुई बढ़ोतरी
आधार कार्ड अपडेट कराना अब महंगा हो जाएगा। 1 अक्टूबर 2025 से आधार सेवाओं के लिए निर्धारित शुल्क में वृद्धि की गई है...

लखनऊ। आधार कार्ड अपडेट कराना अब महंगा हो जाएगा। 1 अक्टूबर 2025 से आधार सेवाओं के लिए निर्धारित शुल्क में वृद्धि की गई है।
यह भी पढ़े : बाँदा : दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण
नए प्रावधानों के अनुसार आधार अपडेट कराने पर अब ₹25 की बढ़ोतरी के साथ ₹75 शुल्क देना होगा। वहीं बायोमैट्रिक अपडेट के लिए पहले ₹100 लगते थे, जो अब बढ़कर ₹125 हो जाएंगे।
हालाँकि, 5 से 17 वर्ष तक के बच्चों का अनिवार्य बायोमैट्रिक अपडेट निशुल्क रहेगा।
यह भी पढ़े : बांदा रोडवेज से नवीन वातानुकूलित बसों का शुभारंभ
इस बदलाव के बाद आमजन को आधार कार्ड से जुड़ी सेवाओं के लिए थोड़ी अधिक राशि खर्च करनी होगी, जबकि बच्चों को मुफ्त सुविधा का लाभ मिलता रहेगा।
What's Your Reaction?






