5 दिन पहले अपहृत ढाई वर्षीय बालक की तालाब में मिली लाश, कुत्ते नोंच रहे थे

जनपद बांदा में तिंदवारी थाना क्षेत्र के कस्बे से रविवार को खेलते खेलते ढाई वर्षीय बालक रहस्यमय ढंग से गायब हो...

Nov 17, 2022 - 04:41
Nov 17, 2022 - 04:58
 0  5
5 दिन पहले अपहृत ढाई वर्षीय बालक की तालाब में मिली लाश, कुत्ते नोंच रहे थे

जनपद बांदा में तिंदवारी थाना क्षेत्र के कस्बे से रविवार को खेलते खेलते ढाई वर्षीय बालक रहस्यमय ढंग से गायब हो गया था। इस मामले में पिता द्वारा अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जिसकी पुलिस द्वारा लगातार खोजबीन की जा रही थी। लाश मिलने के बाद मृतक  की मां का रो रो कर बुरा बुरा हाल है। मृतक घर का इकलौता बेटा था।

यह भी पढ़ें - पूर्वोत्तर रेलवे की सभी क्रॉसिंग स्लाइडिंग बूम से होगी लैस

kidnapped child

तिंदवारी कस्बे के भगवती नगर निवासी संतोष कुमार का ढाई वर्षीय इकलौता पुत्र आयांश रविवार को दोपहर लगभग 2.30 बजे घर के पास से खेलते खेलते अचानक लापता हो गया था। इस पर पिता संतोष ने सभी रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की, लेकिन बच्चे का कहीं पता नहीं चला। तब पिता ने घटना की सूचना पुलिस को दी और बच्चे के अपहरण की आशंका जाहिर की। इस पर पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। इसके बाद इंस्पेक्टर नरेंद्र प्रताप सिंह ने बच्चे की फोटो लेकर सभी चौकियों में पता लगाया, लेकिन बच्चे का कहीं पता नहीं चला। 

यह भी पढ़ें - लखनऊ में बनेगी ब्रह्मोस मिसाइल, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की विश्वसनीयता बढ़ी

इधर आज समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने के लिए गया था। तभी प्रतिनिधिमंडल के सदस्य घटनास्थल के पास गए। जहां तालाब के किनारे बच्चे के शव को कुछ कुत्ते नोंच कर खा रहे थे। इस बारे में समाजवादी पार्टी के बबेरू विधायक विशंभर सिंह यादव ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल में शामिल पूर्व सांसद विशंभर निषाद की नजर बच्चे की लाश पर पड़ी। इस पर तत्काल पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस ने शव को बरामद किया।

यह भी पढ़ें - भगवान भरोसे इस जिले में चिकित्सालय की स्वास्थ्य सेवा, डॉक्टरों को नहीं प्राइवेट प्रैक्टिस से फुरसत

 विधायक ने बताया कि यह एक जघन्य अपराध है। जहां पर बच्चे की डेड बॉडी मिली है, वहां बच्चा कतई नहीं जा सकता। क्योंकि तालाब के अगले हिस्से में बहुत कीचड़ है, अगर बच्चा उस तरफ जाता तो कीचड़ में ही फंस जाता इसलिए उसके डूबने की संभावना नहीं है। निश्चित ही बच्चे की हत्या करके उसका शव तालाब में फेंका गया है।

 वही इस बारे में अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि ढाई वर्षीय बालक रविवार को दोपहर में गायब हुआ था। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने कई टीमों का गठन कर बच्चे की खोजबीन शुरू की थी। घटना वाले दिन पूरी रात पुलिस ने संभावित ठिकानों पर बच्चे की तलाश की थी। लेकिन बच्चे का कहीं सुराग नहीं लगा था। इसके बाद भी पुलिस लगातार बच्चे की खोजबीन में जुटी थी। आज बच्चे की लाश बरामद हुई है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे पुलिस उस पर कार्रवाई करेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0