10 साल की सौतेली बेटी से किया दुष्कर्म

नौचंदी थाना क्षेत्र में एक पिता ने अपनी 10 साल की सोतैली बेटी से दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई......

10 साल की सौतेली बेटी से किया दुष्कर्म
फाइल फोटो

नौचंदी थाना क्षेत्र में एक पिता ने अपनी 10 साल की सोतैली बेटी से दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई। इसके बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

नौचंदी थाना क्षेत्र की फूलबाग कॉलोनी निवासी एक महिला अपनी दस साल की बेटी के साथ थाने पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि उसके पति ने रविवार को अपनी सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद वह फरार हो गया। सोमवार को बेटी ने अपनी मां को घटना के बारे में बताया। महिला ने पति के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी।

यह भी पढ़ें - चुनाव में उतरने से पहले यूपी के मिजाज को समझे हैदराबाद का बहुरुपिया : डा. दिनेश शर्मा

इंस्पेक्टर नौचंदी जितेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि महिला की तहरीर पर उसके पति के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। पुलिस ने दबिश देकर आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। पीड़ित बच्ची आरोपित की सौतेली बेटी है। आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें - झांसी : मेहनत और लगन से, जल संस्थान के कर्मचारी का पुत्र धीरज बना आईएएस

यह भी पढ़ें - ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होगी विक्की कौशल की फिल्म 'सरदार उधम सिंह'

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0