प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर 70 दिव्यांगों को कृत्रिम अंग एवं अन्य उपकरण वितरित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70 वें जन्मदिन पर उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना को लेकर पार्टी द्वारा 14 सितंबर से चलाए जा रहे सेवा सप्ताह के क्रम में जनपद के 70 दिव्यांगों को विभिन्न प्रकार के कृत्रिम अंग एवं उपकरण प्रदान किए गए...

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर 70 दिव्यांगों को कृत्रिम अंग एवं अन्य उपकरण वितरित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70 वें जन्मदिन पर उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना को लेकर पार्टी द्वारा 14 सितंबर से चलाए जा रहे सेवा सप्ताह के क्रम में जहां आज भाजपा की जिला इकाई द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों के सहयोग से जनपद के 70 दिव्यांगों को विभिन्न प्रकार के कृत्रिम अंग एवं उपकरण प्रदान किए गए वहीं महिला मोर्चा द्वारा जिला अध्यक्ष वंदना गुप्ता के नेतृत्व में जनपद के चयनित 70 अस्पतालों तथा गरीब बस्तियों में महिला मोर्चा पदाधिकारियों के साथ-साथ सदर विधायक बांदा प्रकाश द्विवेदी, बबेरू विधायक चंद्रपाल कुशवाहा तथा नरैनी विधायक राजकरन कबीर द्वारा फल, मास्क एवं सैनिटाइजर वितरण किया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70 वें जन्मदिवस पर आज बृहस्पतिवार को भाजपा जिला इकाई द्वारा जनप्रतिनिधियों के सहयोग से मंडपम मैरिज हॉल में भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद की अध्यक्षता में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी द्वारा जनपद के चयनित 70 दिव्यांगों को कृत्रिम अंग एवं अन्य उपकरण प्रदान किए गए। इस अवसर पर सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि आज विश्व के सबसे लोकप्रिय गरीबों के मसीहा मोदी जी का जन्मदिन हम सभी के लिए बड़े ही सौभाग्य का विषय है आज मोदी जी के नेतृत्व में जहां विश्व में भारत की शान बढ़ी वहीं  गरीबों के बैंक खाते खोल कर, उन्हें मुफ्त गैस कनेक्शन देकर, मुफ्त बिजली कनेक्शन देकर, शौचालय बनाकर, घर बनवाकर गरीब की गरिमा की बढ़ाई है।

मोदी जी के नेतृत्व में हम आगे बढ़ेंगे , हम प्रगति पथ पर दौड़ेंगे, हम विजई होंगे। इस संकल्प के साथ हमारे हाथ में कर्म और कर्तव्य है तो दूसरे हाथ में सफलता सुनिश्चित है । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद ने कहा कि मोदी जी की सोच के अनुसार हमें अपने पैरों पर खड़ा होना ही होगा, अपने बलबूते पर चलना ही होगा और इसके लिए एक ही मार्ग है आत्मनिर्भर भारत।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वंदना गुप्ता के नेतृत्व में जनपद के 70 अस्पतालों तथा गरीब बस्तियों में महिला मोर्चा पदाधिकारियों द्वारा  मास्क एवं सैनिटाइजर वितरण कार्यक्रम चलाया गया। इसके अंतर्गत वंदना गुप्ता पूर्व चेयरमैन विनोद जैन अभिलाषा मिश्रा सुधा सिंह आदि महिलाओं द्वारा जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, वृद्ध आश्रम नरैनी रोड, छावी तालाब, महुआ आदि स्थानों पर फल , मास्क एवं सैनिटाइजर वितरण का कार्यक्रम किया गया।

इसी तरह ममता मिश्रा द्वारा अर्दली बाजार तथा धोबी मुहाल में ,रूपा चैहान द्वारा नुनिया मुहाल, निरुपमा सिंह द्वारा स्वराज कॉलोनी, पार्वती गुप्ता द्वारा खाईपार, ममता त्रिपाठी द्वारा दलित बस्ती, जया पुरवार द्वारा मानी कुइयां , उषा देवी द्वारा दुरेडी, भाग्यरथी द्वारा इटवा, सोमवती द्वारा जारी , नीलम गुप्ता द्वारा लामा, मालती वर्मा द्वारा गौरा बाबा, ममता कोटार्य के द्वारा पवैया, राजरानी पाठक द्वारा दलित बस्ती, वंदना पटेल द्वारा ग्राम मुंगूस सहित तिंदवारी मंडल में महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष राखी सिंह द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिंदवारी में फल वितरण कार्यक्रम किया गया जहां भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी , पंचायत प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राज नारायण द्विवेदी, चेयरमैन प्रतिनिधि भूरेलाल फौजी, मंडल अध्यक्ष देवा त्रिपाठी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0