उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2026 : नामांकन शुल्क और खर्च की सीमा निर्धारित

उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियाँ अब अंतिम चरण में पहुँच चुकी हैं...

Nov 4, 2025 - 10:12
Nov 4, 2025 - 10:54
 0  67
उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2026 : नामांकन शुल्क और खर्च की सीमा निर्धारित
AI Generated Images - Gemini AI

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियाँ अब अंतिम चरण में पहुँच चुकी हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने ग्राम पंचायत सदस्य से लेकर ग्राम प्रधान तक सभी पदों के लिए नामांकन शुल्क, जमानत राशि और अधिकतम खर्च सीमा निर्धारित कर दी है।

जारी निर्देशों के अनुसार—

ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए:

  • सामान्य उम्मीदवार को नामांकन शुल्क ₹200 और जमानत राशि ₹800 जमा करनी होगी।

  • अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं महिला उम्मीदवारों के लिए शुल्क ₹100 और जमानत राशि ₹400 तय की गई है।

ग्राम प्रधान पद के लिए:

  • सामान्य उम्मीदवारों को नामांकन शुल्क ₹600 और जमानत राशि ₹3000 देनी होगी।

  • वहीं आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC/महिला) के लिए शुल्क ₹300 और जमानत राशि ₹1500 निर्धारित की गई है।

इसके अतिरिक्त, आयोग ने स्पष्ट किया है कि पंचायत चुनाव में कोई भी उम्मीदवार अधिकतम ₹1,25,000 तक का व्यय कर सकेगा।

राज्य निर्वाचन आयोग का कहना है कि यह व्यवस्था चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी एवं नियंत्रण में रखने के उद्देश्य से की गई है, ताकि प्रत्येक प्रत्याशी समान अवसर के साथ लोकतांत्रिक प्रतिस्पर्धा में हिस्सा ले सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0