दमोह में 80 हजार की रिश्वत लेते तीन कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के दमोह जिले में लोकायुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शिक्षा विभाग से जुड़े तीन कर्मचारियों को 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे...

May 6, 2026 - 15:30
May 6, 2026 - 15:31
 0  17
दमोह में 80 हजार की रिश्वत लेते तीन कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार

लोकायुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई, निलंबित शिक्षक से बहाली के नाम पर मांगी थी रिश्वत

दमोह। मध्यप्रदेश के दमोह जिले में लोकायुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शिक्षा विभाग से जुड़े तीन कर्मचारियों को 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सोमवार रात सागर से पहुंची लोकायुक्त टीम द्वारा जबलपुर नाका क्षेत्र में की गई।

जानकारी के अनुसार, जबलपुर नाका पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने मेन रोड पर आरोपियों ने रिश्वत की रकम एक स्कूटी की सीट के नीचे रखने को कहा था। जैसे ही रकम रखे जाने के बाद आरोपियों ने स्कूटी उठाई, पहले से घात लगाए लोकायुक्त टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों को दबोच लिया।

पकड़े गए आरोपियों में शिक्षक अनिल साहू, सहायक ग्रेड-2 मनोज श्रीवास्तव और सहायक ग्रेड-3 नीरज सोनी शामिल हैं। तीनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा-7 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

बताया गया कि शिकायतकर्ता नवेन्द्र कुमार अठ्या, जो एक निलंबित शिक्षक हैं, ने सागर लोकायुक्त एसपी से शिकायत की थी कि उन्हें बहाल करने और विभागीय जांच समाप्त कराने के नाम पर एक लाख रुपये की मांग की जा रही है। बाद में 80 हजार रुपये में सौदा तय हुआ।

शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और 4 मई को आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया। इस कार्रवाई में निरीक्षक मंजू किरण तिर्की, रंजीत सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

इस कार्रवाई से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है, वहीं आमजन में लोकायुक्त की इस सख्त कार्रवाई की सराहना की जा रही है।

दमोह से इम्तियाज़ चिश्ती ...

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0