विशेष रिपोर्ट : 1 अप्रैल से बदल जाएगी आपकी दुनिया, जेब और बचत पर पड़ेगा सीधा असर
हर नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत अपने साथ कुछ नए बदलाव लेकर आती है। कल, यानी 1 अप्रैल 2026 से देश में इनकम टैक्स...
नई दिल्ली | हर नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत अपने साथ कुछ नए बदलाव लेकर आती है। कल, यानी 1 अप्रैल 2026 से देश में इनकम टैक्स, सैलरी स्ट्रक्चर, रेलवे सफर और बैंकिंग से जुड़े कई महत्वपूर्ण नियम बदलने जा रहे हैं। इन 8 बड़े बदलावों का आपकी जीवनशैली और बजट पर सीधा प्रभाव पड़ेगा।
1. नया आयकर अधिनियम: अब 'आकलन वर्ष' का झंझट खत्म
कल से नया इनकम टैक्स एक्ट, 2025 प्रभावी हो जाएगा, जो 64 साल पुराने 1961 के अधिनियम की जगह लेगा।
-
सिंगल टैक्स वर्ष: अब 'वित्तीय वर्ष' और 'आकलन वर्ष' अलग-अलग नहीं होंगे। 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक की अवधि को सीधे 'टैक्स वर्ष 2026-27' कहा जाएगा।
-
ITR डेडलाइन: गैर-ऑडिट करदाताओं (ITR 3 और 4) के लिए रिटर्न दाखिल करने की तारीख बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी गई है।
2. टेक होम सैलरी घटेगी, PF का फंड बढ़ेगा
नए लेबर कोड (श्रम संहिता) लागू होने की संभावना है, जिससे आपकी सैलरी स्लिप बदल जाएगी:
-
कंपनियों को कुल वेतन का 50% हिस्सा बेसिक पे रखना होगा।
-
बेसिक सैलरी बढ़ने से पीएफ (PF) और ग्रेच्युटी में योगदान बढ़ेगा, जिससे भविष्य सुरक्षित होगा लेकिन हर महीने हाथ में आने वाला (Take Home) वेतन कम हो सकता है।
3. रेलवे टिकट रिफंड के कड़े नियम
रेलवे ने टिकट कैंसिलेशन और बोर्डिंग के नियमों में बड़ा बदलाव किया है:
-
रिफंड: ट्रेन छूटने से 8 घंटे के भीतर टिकट रद्द कराने पर कोई रिफंड नहीं मिलेगा।
-
8 से 24 घंटे पहले रद्द करने पर 50% और 24 से 72 घंटे पहले करने पर 25% राशि कटेगी।
-
बोर्डिंग पॉइंट: यात्री अब ट्रेन चलने के 30 मिनट पहले तक अपना बोर्डिंग स्टेशन बदल सकेंगे।
4. पैन कार्ड के लिए सिर्फ आधार काफी नहीं
पैन कार्ड (PAN Card) बनवाने के नियमों को सख्त कर दिया गया है:
-
अब जन्मतिथि के प्रमाण के लिए केवल आधार मान्य नहीं होगा। आपको 10वीं का सर्टिफिकेट, जन्म प्रमाण पत्र या पासपोर्ट देना अनिवार्य होगा।
-
1 अप्रैल से पैन आवेदन के फॉर्म भी बदल जाएंगे।
5. क्रेडिट स्कोर होगा और भी सटीक
आरबीआई (RBI) के नए आदेश के अनुसार, अब बैंक हर हफ्ते (साप्ताहिक) आपके लोन और भुगतान का डेटा क्रेडिट कंपनियों को भेजेंगे। पहले यह काम 15 दिनों में होता था। इससे आपका क्रेडिट स्कोर अधिक अपडेटेड रहेगा।
6. हाईवे का सफर हुआ महंगा
NHAI ने फास्टैग (FASTag) के सालाना पास की कीमतों में बढ़ोतरी की है:
-
सालाना पास अब 3,000 रुपये के बजाय 3,075 रुपये में मिलेगा।
-
यह पास 1,150 टोल प्लाजा पर 200 क्रॉसिंग तक मान्य होगा।
7. सोने के निवेश पर टैक्स की मार
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) खरीदने वालों के लिए खबर महत्वपूर्ण है:
-
अगर आप RBI के बजाय शेयर बाजार (सेकेंडरी मार्केट) से बॉन्ड खरीदते हैं, तो मुनाफे पर 12.5% लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन्स टैक्स देना होगा।
-
केवल मैच्योरिटी तक होल्ड करने वाले ओरिजिनल बॉन्डधारकों को ही टैक्स छूट मिलेगी।
8. ATM से कैश निकालना और डिजिटल पेमेंट
-
ATM चार्ज: HDFC और बंधन बैंक जैसे बड़े बैंक 5 मुफ्त ट्रांजेक्शन के बाद प्रति निकासी 23 रुपये शुल्क वसूलेंगे। बैलेंस न होने पर ट्रांजेक्शन फेल हुआ तो 25 रुपये अलग से कटेंगे।
-
UPI सुरक्षा: अब डिजिटल पेमेंट के लिए सिर्फ OTP काफी नहीं होगा। टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (Two-Factor Authentication) अनिवार्य कर दिया गया है, जिससे ऑनलाइन फ्रॉड पर लगाम कसी जा सकेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
