विश्व रेड क्रॉस दिवस पर बांदा में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित, टीवी मरीजों को वितरित की गई पौष्टिक आहार पोटली
विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर गुरुवार को भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, बांदा द्वारा रेड क्रॉस भवन, पीली कोठी में नवनिर्वाचित...
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली निस्वार्थ सेवा की शपथ, मानव सेवा को बताया सबसे बड़ा धर्म
बांदा। विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर गुरुवार को भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, बांदा द्वारा रेड क्रॉस भवन, पीली कोठी में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह एवं टीवी रोगियों को पौष्टिक आहार पोटली वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवा, स्वास्थ्य जागरूकता और मानवता के संदेश को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया।
रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव अमित सेठ ‘भोलू’ ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बृजेंद्र सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सत्यनिष्ठा एवं निस्वार्थ भाव से सेवा करने की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपर जिलाधिकारी माया शंकर एवं अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवराज प्रजापति उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत, नगर पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता बासु, नगर मजिस्ट्रेट संदीप केला, जिला अग्निशमन अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान रेड क्रॉस के पूर्व सचिव इंजीनियर संतोष मसुराहा ने संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की जानकारी दी। संस्था के वरिष्ठ सदस्य डॉ. मनोज शिवहरे ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
नवनिर्वाचित समिति में सचिव अमित सेठ ‘भोलू’, सभापति संजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष रामबहोरी शिवहरे, उपसभापति मयंक श्रीवास्तव तथा सदस्य के रूप में रेखा भटनागर, किशोर बाजपेयी, प्रशांत शर्मा, आदित्य सिंह, भुवनेन्द्र रावत, पंकज रावत, तरुण खरे एवं राज्य शाखा सदस्य सुनील सक्सेना को शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में समिति की ओर से सभी अतिथियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अजय कुमार ने टीवी मरीजों को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी तथा पौष्टिक आहार के महत्व पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष विनोद जैन, संजय गुप्ता, प्रभा गुप्ता, मनोज जैन, रामेंद्र शर्मा, पीयूष गुप्ता, भैरव प्रसाद अग्रवाल, डॉ. मोहम्मद रफीक, डॉ. विजय केसरवानी, डॉ. आर.के. गुप्ता, डॉ. धीरेंद्र यादव, सचिन चतुर्वेदी, राहुल जैन, नईम नेताजी, दीपक शुक्ला, विष्णु ओमर, अभिषेक श्रीवास्तव, बब्बू भाई सहित बड़ी संख्या में सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। जब समाज के लोग मिलकर जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आते हैं, तब उम्मीद, स्वास्थ्य और मुस्कान तीनों एक साथ जन्म लेते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
