नवाब टैंक पर चला स्वच्छता महाअभियान, ‘क्लीन बांदा’ टीम ने दिया शहर को साफ रखने का संदेश

रविवार 19 अप्रैल को सुबह 7 से 9 बजे तक नवाब टैंक, बांदा में ‘क्लीन बांदा’ टीम, इंस्टीट्यूट फॉर वाटर एंड क्लाइमेट इनिशिएटिव एनजीओ...

Apr 20, 2026 - 13:31
Apr 20, 2026 - 13:33
 0  19
नवाब टैंक पर चला स्वच्छता महाअभियान, ‘क्लीन बांदा’ टीम ने दिया शहर को साफ रखने का संदेश

नगर पालिका के सहयोग से समाजसेवियों, छात्रों और नागरिकों ने मिलकर की सफाई, जागरूकता का लिया संकल्प

बांदा। रविवार 19 अप्रैल को सुबह 7 से 9 बजे तक नवाब टैंक, बांदा में ‘क्लीन बांदा’ टीम, इंस्टीट्यूट फॉर वाटर एंड क्लाइमेट इनिशिएटिव एनजीओ तथा नगर पालिका के सहयोग से स्वच्छता महाअभियान चलाया गया। इस अभियान में बड़ी संख्या में समाजसेवी, छात्र-छात्राएं और जागरूक नागरिक शामिल हुए तथा तालाब परिसर में सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।

अभियान में क्लीन बांदा टीम से यश त्रिवेदी, ओम राजपूत, दीपक शर्मा और प्रिंस राजपूत ने सक्रिय भागीदारी निभाई। वहीं इंस्टीट्यूट फॉर वाटर एंड क्लाइमेट इनिशिएटिव की सीईओ प्रशंसा गुप्ता, नगर पालिका बांदा अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित बासु, एबीवीपी छात्र नेता दिव्यांशु मिश्रा, बुंदेलखंड न्यूज के प्रबंध निदेशक श्याम जी निगम, समाजसेवी कुलदीप शुक्ला, जिला परियोजना प्रबंधक स्वच्छ भारत मिशन अभिषेक खरे, भाजपा नेता मछंदर सिंह, मंडल अध्यक्ष महुआ भाजपा युवा मोर्चा सत्येंद्र राजपूत, सोनल ठाकुर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इसके अलावा सरस्वती विद्या मंदिर के अनिकेत सिंह, ब्रह्मानंद स्कूल के शिक्षक, द मून इंस्टीट्यूट के गुरु सर एवं छात्र-छात्राओं सहित बड़ी संख्या में जागरूक नागरिकों ने भी श्रमदान कर अभियान को सफल बनाया।

अभियान के दौरान ‘क्लीन बांदा’ टीम ने पूरे जनपद को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने का संदेश दिया। उपस्थित लोगों ने कहा कि शहर हमारा है, इसलिए इसे साफ-सुथरा रखना भी हम सभी की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने संकल्प लिया कि शहर की हर गली, मोहल्ला और तालाब को स्वच्छ बनाने के लिए आगे भी ऐसे अभियान चलाए जाएंगे और अधिक से अधिक लोगों को इस मुहिम से जोड़ा जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0